Get App

कल का मौसम पूर्वानुमान 12 नवंबर: इन राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, रात से पहले समंदर से लौटने की चेतावनी

Weather forecast for November 12: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी कुछ जगहों पर बिजली गिरने के साथ गरज-चमक हो सकती है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 6:21 PM
कल का मौसम पूर्वानुमान 12 नवंबर: इन राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, रात से पहले समंदर से लौटने की चेतावनी
Weather forecast for November 12: मौसम विभाग के मुताबिक, कल देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश की आशंका है

Weather forecast for November 12: देश के कई हिस्सों में 12 नवंबर को मौसम का मिजाज बदल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी कुछ जगहों पर बिजली गिरने के साथ गरज-चमक हो सकती है।

इस बीच बंगाल की खाड़ी में 13 नवंबर को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना को देखते हुए तमिलनाडु के मत्स्य पालन एवं मछुआरा कल्याण विभाग ने समुद्र में मछली पकड़ रहे सभी मछुआरों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पूर्वी तटीय इलाकों में मछली पकड़ने गए मछुआरों को 12 नवंबर की रात तक किनारे पर लौटने की सख्त सलाह दी है। 13 नवंबर से अगले आदेश तक मछली पकड़ने वाली नौकाओं को टोकन भी जारी नहीं किए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका

IMD के 12 नवंबर के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की बहुत अधिक संभावना है। इन क्षेत्रों में केवल बारिश ही नहीं बल्कि गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और वहां यात्रा करने वालों को मौसम की चेतावनियों पर ध्यान देने की जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें