Q2 Results: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी मिश्र धातु निगम (MIDHANI) ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 115% यानी दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹28 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹13 करोड़ था।

Q2 Results: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी मिश्र धातु निगम (MIDHANI) ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 115% यानी दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹28 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹13 करोड़ था।
रेवेन्यू भी 41.1% बढ़कर ₹296 करोड़ पहुंच गया। वहीं, EBITDA में 51.6% की बढ़त दर्ज की गई। यह ₹33 करोड़ से बढ़कर ₹50 करोड़ हो गया।
EBITDA मार्जिन में भी सुधार
MIDHANI के ऑपरेटिंग प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिला। सितंबर तिमाही में EBITDA मार्जिन बढ़कर 16.8% हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 15.6% था।
कंपनी की ऑर्डर बुक भी मजबूत बनी हुई है। 1 अक्टूबर 2026 तक MIDHANI के पास ₹2,164 करोड़ के ऑर्डर थे। यानी कंपनी को आने वाले समय में इस ऑर्डर को पूरा करना है।
BARC और HWB के साथ किया समझौता
MIDHANI ने पिछले महीने भारी जल बोर्ड (HWB) और भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) के साथ एक समझौता किया था। इसके तहत मैन्युफैक्चरिंग के दौरान निकलने वाले कचरे से निकेल और कोबाल्ट निकालने की तकनीक विकसित की जाएगी।
यह समझौता 27 अक्टूबर को हुआ था। दोनों संस्थान परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत काम करते हैं। तीनों संस्थान अपनी तकनीकी जानकारी और संसाधनों की मदद से इन धातुओं को दोबारा इस्तेमाल लायक बनाने की प्रक्रिया विकसित करेंगे।
निकेल और कोबाल्ट का इस्तेमाल बैटरी, इलेक्ट्रिक गाड़ियों, स्टेनलेस स्टील और सुपरअलॉय बनाने में होता है। इन धातुओं को औद्योगिक कचरे से निकालने से नए खनिजों पर निर्भरता घट सकती है। इससे देश में इन जरूरी धातुओं की सप्लाई मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।
शेयर का प्रदर्शन
MIDHANI का शेयर बुधवार, 11 नवंबर को NSE पर 0.1% की मामूली बढ़त के साथ ₹396.10 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में शेयर करीब 10% गिरा है। हालांकि, 2026 में अब तक इसमें लगभग 16% की तेजी आई है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।