Tata Power Q2 Results: टाटा की कंपनी को ₹1366 करोड़ मुनाफा, नए CEO का ऐलान

Tata Power Q2 Results: टाटा पावर का सितंबर तिमाही में मुनाफा 49% बढ़कर ₹1,366 करोड़ पहुंच गया। रेवेन्यू में भी 27% की तेजी आई। कंपनी ने नए CEO का ऐलान किया है। जानिए सोलर और रिन्यूएबल कारोबार का प्रदर्शन कैसा रहा।

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 7:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टाटा पावर का शेयर बुधवार, 11 नवंबर को 0.40% की बढ़त के साथ ₹360.95 पर बंद हुआ।

Tata Power Q2 Results: टाटा ग्रुप की Tata Power ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 48.6% बढ़कर ₹1,366 करोड़ हो गया। हालांकि, इस बार मुनाफे में ₹119.2 करोड़ का एकमुश्त फायदा भी शामिल है।

रेवेन्यू 27.1% बढ़कर ₹19,636 करोड़ रहा। वहीं, EBITDA 11.1% बढ़कर ₹3,667 करोड़ हो गया। हालांकि, EBITDA मार्जिन घटकर 18.7% रह गया। पिछले साल यह 21.2% था।

किन कारोबारों से मिली ग्रोथ?


टाटा पावर के मुताबिक, मुंद्रा प्लांट, रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार, मुंबई ट्रांसमिशन बिजनेस और ओडिशा की बिजली वितरण कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन से ग्रोथ को सहारा मिला।

कंपनी ने वित्त वर्ष की पहली छमाही में करीब ₹10,000 करोड़ का कैपेक्स किया। दूसरी तिमाही में 539 MW नई बिजली उत्पादन क्षमता जोड़ी गई। इसके साथ ही पहली छमाही में कुल क्षमता बढ़कर 765 MW हो गई।

सोलर मैन्युफैक्चरिंग से ₹2,180 करोड़ का रेवेन्यू

सोलर मैन्युफैक्चरिंग कारोबार का रेवेन्यू 23% बढ़कर ₹2,180 करोड़ हो गया। इस सेगमेंट का EBITDA 11% बढ़कर ₹512 करोड़ और नेट प्रॉफिट 16% बढ़कर ₹276 करोड़ रहा।

दूसरी तिमाही में कंपनी ने 1,000 MW सोलर मॉड्यूल और 906 MW सेल का उत्पादन किया। कंपनी के मुताबिक, बेहतर लागत प्रबंधन और बिक्री के अलग-अलग माध्यमों से इस कारोबार की कमाई बढ़ी है।

रिन्यूएबल एनर्जी और EV चार्जिंग में विस्तार

टाटा पावर ने 419 MW के यूटिलिटी-स्केल रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट शुरू किए। इसके साथ कुल इंस्टॉल्ड रिन्यूएबल क्षमता 7.2 GW हो गई। रूफटॉप सोलर कारोबार में बिलिंग 15% बढ़कर 426 MWp रही।

वहीं, कंपनी ने दूसरी तिमाही के अंत तक 7,400 से ज्यादा पब्लिक और बस चार्जिंग पॉइंट स्थापित कर लिए थे।

टाटा पावर को मिलेगा नया CEO

टाटा पावर ने अपने नए CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर के नाम का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने संजय बंगा को यह जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। वह 1 मई 2027 से मौजूदा CEO प्रवीर सिन्हा की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 30 अप्रैल 2032 तक यानी 5 साल का होगा।

टाटा पावर के शेयरों का हाल

टाटा पावर का शेयर बुधवार, 11 नवंबर को 0.40% की बढ़त के साथ ₹360.95 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में इसने 16.65% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल में यह करीब 6% नीचे आया है।

Ola Electric Q2 Results Date: ओला इलेक्ट्रिक का 12 नवंबर को आएगा रिजल्ट, निवेशकों की इन 4 बातों पर रहेगी नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।