Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार (12 फरवरी) को अपने खिलाफ लाए गए प्रिविलेज मोशन के बारे में पूछे गए सवालों पर भड़क गए। संसद के बाहर उन्होंने पत्रकारों पर हमला बोला। राहुल ने पत्रकारों से कहा कि आप इस देश का नुकसान कर रहे हैं। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक स्वतंत्र प्रस्ताव लाने के लिए एक नोटिस दिया है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की सदन की सदस्यता रद्द करने और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांग की है।
