West Bengal Election 2026: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (23 अप्रैल) को कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का उभार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC सरकार की शासन-प्रशासन से जुड़ी नाकामियों की वजह से हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा, "यदि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ-सुथरी सरकार चलाई होती और बंगाल में ध्रुवीकरण नहीं करतीं तो BJP के लिए रास्ता नहीं खुलता।" उन्होंने कहा कि विचारधारा की लड़ाई में सिर्फ कांग्रेस ही BJP को हरा सकती है।
