Summer Special Train: यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल को मिली नई वीकली ट्रेन, जानिए इसके स्टॉपेज और पूरा शेड्यूल

Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने राहत भरा कदम उठाया है। रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से पश्चिम बंगाल के दनकुनी के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

अपडेटेड May 12, 2026 पर 9:27 AM
Story continues below Advertisement
आनंद विहार-दनकुनी के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने राहत भरा कदम उठाया है। रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से पश्चिम बंगाल के दनकुनी के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह स्पेशल ट्रेन मई और जून 2026 में कुल 6 ट्रिप लगाएगी। इससे छुट्टियों के दौरान यात्रा करने वाले लोगों को टिकट और सीट मिलने में काफी मदद मिलेगी।

कब-कब चलाई जाएगी ट्रेन

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि, ट्रेन नंबर 03009 दनकुनी-आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल हर शनिवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन 16 और 30 मई, 6, 13, 20 और 27 जून को दनकुनी से रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 03010 आनंद विहार टर्मिनल-दनकुनी स्पेशल हर रविवार को 17 और 31 मई तथा 7, 14, 21 और 28 जून को संचालित की जाएगी।


स्पेशल ट्रेन में लगाए जाएंगे AC, स्लीपर और जनरल कोच 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में AC, स्लीपर और जनरल कोच लगाए जाएंगे, ताकि हर वर्ग के लोग आरामदायक सफर कर सकें। यह ट्रेन बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। रास्ते में बर्द्धमान, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, गोविंदपुरी, इटावा और टूंडला जैसे अहम स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।

ट्रेन नंबर 03009 दनकुनी से रात 12:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 03010 आनंद विहार से दोपहर 3 बजे चलेगी और अगले दिन रात 11:30 बजे दनकुनी पहुंचेगी।

रेलवे का मानना है कि इस स्पेशल ट्रेन से गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ कम करने और सफर को आसान बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Weather Update Today: जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरने की आशंका, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।