रांची के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर में तीन नए फ्लाईओवर बनने जा रहे हैं। दुर्गा पूजा के बाद प्रोजेक्ट्स पर काम की रफ्तार तेज होगी। नगर विकास विभाग ने प्रोजेक्ट का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अनुसार, बिरसा चौक से तुपुदाना चौक (टेंडर हार्ट स्कूल के निकट), कटहल मोड़ से दलादिली चौक और लालपुर-फिरायालाल-डंगराटोली के बीच इंटीग्रेटेड फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।
