Get App

RBI Policy : रुपये पर दबाव के बावजूद RBI की जून में होने वाली पॉलिसी मीट से पहले ब्याज दरों में बढ़त की योजना नहीं: रिपोर्ट

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक RBI के भीतर मौजूदा माहौल से ऐसा कोई संकेत नहीं मिलता कि वह करेंसी की अस्थिरता को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों को एक साधन के तौर पर इस्तेमाल करने का इच्छुक है। सूत्रों के मुताबिक आरबीआई अपने लचीले मंहगाई को नियंत्रण में रखने रुख पर कायम है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 22, 2026 पर 10:48 AM
RBI Policy : रुपये पर दबाव के बावजूद RBI की जून में होने वाली पॉलिसी मीट से पहले ब्याज दरों में बढ़त की योजना नहीं: रिपोर्ट
RBI Policy : यह खबर गुरुवार को ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट आने के एक दिन बाद सामने आई है जिसमें कहा गया था कि भारतीय रिज़र्व बैंक रुपये को स्थिर करने के लिए अपने सभी उपलब्ध विकल्पों पर विचार कर रहा है

RBI Policy : शुक्रवार को आई एक खबर के मुताबिक,कच्चे तेल की कीमतों को लेकर बढ़ती चिंताओं और मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच रुपये पर पड़ रहे दबाव के बावजूद भारतीय रिज़र्व बैंक ब्याज दरों में 'ऑफ-साइकिल' (तय समय से अलग हटकर) बढ़ोतरी पर विचार नहीं कर रहा है। CNBC-TV18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक RBI अभी करेंसी को बचाने के लिए ब्याज दरों को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने के मूड में नहीं दिख रहा है और वह अपने फ्लेक्सिबल इन्फ्लेशन-टारगेटिंग फ्रेमवर्क के तहत महंगाई और ग्रोथ के बीच संतुलन बनाने पर ही फोकस कर रहा है।

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक RBI के भीतर मौजूदा माहौल से ऐसा कोई संकेत नहीं मिलता कि वह करेंसी की अस्थिरता को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों को एक साधन के तौर पर इस्तेमाल करने का इच्छुक है। सूत्रों के मुताबिक आरबीआई अपने लचीले मंहगाई को नियंत्रण में रखने रुख पर कायम है। इसके तहत मॉनेटरी पॉलिसी तय करते समय महंगाई और आर्थिक विकास,दोनों को ध्यान में रखा जाता है।

रिटेल महंगाई RBI की तय सीमा के अंदर

सूत्रों का कहना है कि रिटेल महंगाई RBI की तय सीमा के अंदर ही बनी हुई है। अप्रैल में रिटेल महंगाई दर 3.48 प्रतिशत रही। उन्होंने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2027 के लिए RBI का महंगाई का अनुमान 4.6 प्रतिशत है जो कि तय सीमा के दायरे में ही आता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें