Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JUNE 04, 2025 / 9:09 PM IST

Bengaluru Stampede Highlights: भगदड़ में मरने वालों के परिवार को ₹10 लाख मुआवजा, 11 की मौत, 33 घायल

Bengaluru Stampede News: घायलों को बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास स्थित कब्बन पार्क मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि 2 लाख लोगों के जमा होनी के उम्मीद थी, लेकिन 6 लाख की भीड़ स्टेडियम के बाहर पहुंच गई

Bengaluru Stampede Highlights: RCB के 18 सालों के लंबे अंतराल के बाद IPL ट्राफी जीतने पर बेंगलुरू में मन रहा जश्न मातम में बदल गया, जब एम चिन्नास्वामी स्टेडिय के बाहर जमा हुए हजारों फैंस के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए। CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ जैसी स्थिति में कम से कम सात लोगों क

Chinnaswamy Stadium Stampede News: घायलों को बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में भर्ती कराया गया है
Chinnaswamy Stadium Stampede News: घायलों को बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में भर्ती कराया गया है
JUNE 04, 2025 / 8:17 PM IST

Bengaluru Stampede Live: मैं इस घटना का बचाव नहीं करना चाहता- CM

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "मैं इस घटना का बचाव नहीं करना चाहता। हमारी सरकार इस पर राजनीति नहीं करेगी। मैंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और 15 दिन का समय दिया है। लोगों ने स्टेडियम के गेट भी तोड़ दिए। भगदड़ मच गई। किसी को इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। स्टेडियम की क्षमता सिर्फ 35,000 लोगों की है, लेकिन 2-3 लाख लोग आए।"

    JUNE 04, 2025 / 8:10 PM IST

    Bengaluru Stampede Live: मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा

    चिन्नास्वामी भगदड़ की घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "विक्ट्री समारोह के दौरान एक बड़ी त्रासदी हुई। यह चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुआ। सरकार ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। सरकार घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी।"

      JUNE 04, 2025 / 8:09 PM IST

      Bengaluru Stampede Live: भगदड़ में 11 की मौत, 33 घायल- CM सिद्धारमैया

      कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की घटना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया, "भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 घायल हो गए। यह त्रासदी नहीं होनी चाहिए थी। सरकार इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करती है।" साथ ही उन्होंने घटना के जांच के आदेश भी दे दिए हैं। CM ने कहा कि हमारी उम्मीद से कहीं ज्यादा लोग बेंगलुरु में RCB की जीत के जश्न के लिए इकट्ठा हुए थे।

        JUNE 04, 2025 / 7:58 PM IST

        Bengaluru Stampede Live: प्यार और स्नेह से ज्यादा महत्वपूर्ण जीवन है

        चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, "बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB टीम के जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की जान जाने और कई के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सुनकर हमें गहरा सदमा लगा है। इस त्रासदी के दर्द ने जीत की खुशी को भी खत्म कर दिया है। मृतकों की आत्मा को शांति मिले और घायलों और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। ऐसी भगदड़ और भीड़ के बेकाबू होने के कारण अप्रिय घटना की आशंका के चलते टीम को विक्ट्री परेड करने की अनुमति नहीं दी गई थी। हालांकि, स्टेडियम के पास लोगों की भीड़ के चलते मची भगदड़ के कारण यह दुर्घटना हुई। मैं जनता से अपील करता हूं कि वे समझें कि प्यार और स्नेह से ज्यादा महत्वपूर्ण जीवन है और सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दें।"

          JUNE 04, 2025 / 7:44 PM IST

          Bengaluru Stampede Live: बेंगलुरु में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद- PM मोदी

          चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। PMO के ऑफिशियल X हैंडल से एक बयान जारी किया गया, "बेंगलुरु में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हो जाएं।"

            JUNE 04, 2025 / 7:29 PM IST

            Bengaluru Stampede Live: कर्नाटक सरकार दोषी नहीं: BCCI उपाध्यक्ष

            BCCI उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि बेंगलुरू भगदड़ के लिए कर्नाटक सरकार को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।

            उन्होंने कहा, "यह किसी भी राज्य में हो सकता है और इसके लिए सत्तारूढ़ पार्टी को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। अगर यह भाजपा शासित राज्य में होता है, तो हमें उन्हें दोष नहीं देना चाहिए। भीड़ बहुत ज्यादा थी, मैंने फ्रैंचाइज से बात की, उन्होंने भी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी भीड़ आएगी और यह घटना अचानक हुई। मृतकों के परिवारों को ज्यादा से ज्यादा मदद देने की कोशिश की जा रही है।"

              JUNE 04, 2025 / 7:27 PM IST

              Bengaluru Stampede Live: भगदड़ में घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर

              कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य बी.के. हरिप्रसाद ने ट्वीट करते हुए लिखा, "बेंगलुरु में RCB टीम की विजय परेड के दौरान मची भगदड़ में महिलाओं सहित 11 से अधिक लोगों की मौत की घटना बेहद चौंकाने वाली और खेदजनक है। भगदड़ में घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है। सरकार को उन्हें उचित उपचार मुहैया कराने के लिए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

                JUNE 04, 2025 / 7:20 PM IST

                Bengaluru Stampede Live: लड़कियों ने स्टेडियम में घुसने की कोशिश की!

                महेश नाम का शख्स, जो खुद को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ का प्रत्यक्षदर्शी बताता है, उसका कहना है, "विराट कोहली और RCB टीम को देखने के लिए बहुत से लोग आए थे। बहुत सी लड़कियों ने गेट को धक्का देकर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में घुसने की कोशिश की। मैंने तीन लड़कियों को गिरते हुए देखा, किसी ने उन्हें नहीं बचाया। पुलिस भी असहाय थी, क्योंकि बहुत से लोग आए थे।"

                  JUNE 04, 2025 / 7:09 PM IST

                  Bengaluru Stampede Live: नाले पर रखा स्लैब गिरने से मची अफरा-तफरी

                  चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के पीछे बड़ा कारण सामने आ गया है। India Today को मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि सरकार को दी गई शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्टेडियम परिसर के पास नाले पर रखा गया अस्थायी स्लैब उस पर खड़े लोगों के वजन के कारण ढह गया। अचानक गिरने से अफरातफरी मच गई और भगदड़ मच गई, जिसके कारण कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

                    JUNE 04, 2025 / 7:04 PM IST

                    Bengaluru Stampede Live: IPL चेयरमैन अरुण धूमल बोले- इवेंट की जानकारी नहीं

                    IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ की घटना पर कहा कि BCCI मैनेजमेंट को शहर में विक्ट्री समारोह के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने CNN-News18 से कहा कि IPL टीम ने इस घटना के बारे में RCB मैनेजमेंट से बात की है।

                      JUNE 04, 2025 / 6:54 PM IST

                      Bengaluru Stampede Live: घटना को राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं

                      BCCI के वाइस चेयरमैन और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बेंगलुरू भगदड़ पर India Today से कहा, "इस घटना को राजनीतिक रंग देने की कोई जरूरत नहीं है। वहां भारी भीड़ थी। हम जांच कर रहे हैं कि क्या हुआ और भगदड़ का कारण क्या था।"

                        JUNE 04, 2025 / 6:51 PM IST

                        Bengaluru Stampede Live: 10 मिनट में ही खत्म कर दिया इवेंट- डीक शिवकुमार

                        कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भगदड़ पर कहा, "मैंने पुलिस कमिश्नर और सभी से बात की है। मैं बाद में अस्पताल भी जाऊंगा। मैं उन डॉक्टरों को परेशान नहीं करना चाहता जो मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। अभी सटीक संख्या नहीं बताई जा सकती। हम लोगों से शांत रहने की अपील करते हैं। हमने कार्यक्रम को छोटा कर दिया। कार्यक्रम 10 मिनट में ही खत्म हो गया। हम सब कुछ सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं...लाखों लोग आए थे।"

                          JUNE 04, 2025 / 6:39 PM IST

                          Bengaluru Stampede Live: पुलिस ने फैंस को स्टेडियम के पास न जाने की चेतावनी दी

                          बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ की घटना के बाद, पुलिस ने फैंस से स्टेडियम के पास न जाने का आग्रह किया था। उन्होंने खासतौर से महिलाओं और बच्चों से स्टेडियम के पास न जाने की अपील की, क्योंकि स्टेडियम में पहले से ही भीड़भाड़ थी।

                            JUNE 04, 2025 / 6:37 PM IST

                            Bengaluru Stampede Live: डिप्टी CM ने भगदड़ के लिए माफी मांगी

                            कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ के लिए माफी मांगी और कहा कि 5,000 से ज्यादा कर्मियों को तैनात किया गया था। उन्होंने आगे कहा,"यह युवा और जोश से भरी भीड़ थी, हम लाठी का इस्तेमाल नहीं कर सकते।"

                              JUNE 04, 2025 / 6:34 PM IST

                              Bengaluru Stampede Live: भगदड़ के बाद किए गए मेट्रो स्टेशन

                              बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास शाम को भगदड़ मचने के बाद बेंगलुरु में तीन मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं, विधान सौधा, एमजी रोड और कब्बन पार्क।

                                JUNE 04, 2025 / 6:33 PM IST

                                Bengaluru Stampede Live: विराट कोहली ने फैंस को किया संबोधित

                                विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्शकों और फैंस को संबोधित किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार की बदौलत RCB ने 18 साल का लंबा इंतजार खत्म किया और कल पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती। विराट कोहली ने कहा, "वह लंबे समय तक हमारी अगुआई करेंगे।"

                                  JUNE 04, 2025 / 6:25 PM IST

                                  Bengaluru Stampede Live: CM सिद्धारमैया बोवरिंग अस्पताल पहुंचे

                                  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई जानलेवा भगदड़ के बाद बोवरिंग अस्पताल पहुंचे, जहां हजारों लोग RCB की IPL जीत का जश्न मनाने के लिए जमा हुए थे। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि ये संख्या बढ़ भी सकती है।

                                    JUNE 04, 2025 / 6:20 PM IST

                                    Bengaluru Stampede Live: भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई

                                    बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है, जहां हजारों लोग RCB की IPL जीत का जश्न मनाने के लिए जमा हुए थे। कम से कम 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से आठ की मौत बॉरिंग अस्पताल और चार की वैदेही अस्पताल में हुई है।

                                      JUNE 04, 2025 / 6:14 PM IST

                                      Bengaluru Stampede Live: कांग्रेस सरकार के हाथों खून हुआ- BJP

                                      चिन्नास्वामी स्डेटियम के बाहर मची भगदड़ पर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी BJP ने सत्ताधारी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। BJP कर्नाटक ने X पर पोस्ट किया, "7 लोगों की मौत हो गई। कांग्रेस सरकार की गैरजिम्मेदारी के कारण भगदड़ के बाद कई लोग जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई उपाय नहीं। कोई बुनियादी व्यवस्था नहीं। बस अराजकता। जब निर्दोष लोग मर रहे थे, तब सिद्धारमैया और डीके शिव कुमार क्रिकेटरों के साथ रील शूट करने और लाइमलाइट बटोरने में व्यस्त थे। शर्म आनी चाहिए इस फोटो-ऑप कांग्रेस सरकार पर। यह आपराधिक लापरवाही है। कांग्रेस सरकार के हाथों खून हुआ है।

                                        JUNE 04, 2025 / 6:09 PM IST

                                        Bengaluru Stamped Live: RCB की टीम पहुंची चिन्नास्वामी स्टेडियम

                                        भगदड़ के बाद, अपने फैंस की जोरदार चियरिंग के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंची। RCB ने कल पंजाब किंग्स को हराकर 18 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती। स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई है।

                                          JUNE 04, 2025 / 6:01 PM IST

                                          Chinnaswamy Stadium Stampede Live: घायलों को अस्पताल ले जाती दिखी पुलिस

                                          ऑनलाइन शेयर किए जा रहे वीडियो और तस्वीरों में पुलिस घायल और बेहोश लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाती दिख रही है। मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए IPL 2025 के फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर 18 साल में पहला IPL खिताब जीता।

                                            JUNE 04, 2025 / 5:59 PM IST

                                            Chinnaswamy Stadium Stampede Live: विधान सौधा में खिलाड़ियों का सम्मान

                                            बुधवार दोपहर RCB की पूरी टीम HAL एयरपोर्ट पर उतरी और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मिलने के लिए अपनी टीम बस में सवार होकर विधान सौधा के लिए रवाना हुई। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम का एयरपोर्ट पर राज्य के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने स्वागत किया।

                                              JUNE 04, 2025 / 5:58 PM IST

                                              Chinnaswamy Stadium Stampede Live: कैसे हुई मची भगदड़?

                                              रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली IPL खिताबी जीत के बाद आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास इकट्ठा हुए फैंस के बीच भगदड़ मच गई। कथित रूप से घायल और उनमें से कुछ बेहोश हो गए।