Republic Day 2026 Chief Guests: यूरोपियन कमीशन (EU) की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा अगले महीने 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। दोनों का यह दौरा भारत-ईयू समिट के साथ शुरू होगा। इस दौरान प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर चर्चा होने की संभावना है। इसमें दोनों पक्ष लंबे समय से अटके इस समझौते को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
