CBSE Class 10 Science Exam 2026: क्या साइंस सब्जेक्ट से लग रहा है डर? पास होने के लिए ये है 'सीक्रेट मंत्र', देखें- क्वेश्चन पेपर

CBSE Class 10 Science Exam 2026: 20 फरवरी 2026 को क्लास 10 साइंस का एग्जाम होगा। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। जो छात्र आने वाले बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वे एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम, इंस्ट्रक्शन्स और दूसरी डिटेल्स देख सकते हैं। क्वेश्चन पेपर में 3 सेक्शन में टोटल 39 सवाल होंगे

अपडेटेड Dec 18, 2025 पर 3:16 PM
CBSE Class 10 Science Exam 2026: स्टूडेंट घर पर भी ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई करे तो सब कुछ ठीक हो जाएगा

CBSE Class 10 Science Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE अगले साल 20 फरवरी 2026 को क्लास 10 साइंस का एग्जाम करवाएगा। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। जो छात्र आने वाले बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वे इस खबर में नीचे दिए पैटर्न, मार्किंग स्कीम, इंस्ट्रक्शन्स और दूसरी डिटेल्स देख सकते हैं। क्वेश्चन पेपर में 3 सेक्शन में 39 सवाल होंगे। सेक्शन A बायोलॉजी, सेक्शन B केमिस्ट्री और सेक्शन C फिजिक्स है।

सभी सवालों के जवाब अनिवार्य होंगे। हालांकि, स्टूडेंट्स को कुछ सवालों में दिए गए इंटरनल चॉइस में से सिर्फ एक ही सवाल करना होगा। सेशन 2024-25 की असेसमेंट स्कीम मौजूदा सेशन में भी जारी रहेगी। सेक्शन A (बायोलॉजी) में स्टूडेंट्स को 25 नंबर के लिए 16 सवालों के जवाब देने होंगे। जबकि सेक्शन B (केमिस्ट्री) में 25 नंबर के लिए 13 सवाल होंगे। सेक्शन C (फिजिक्स) में 30 नंबर के लिए 10 सवाल होंगे।

स्कोरिंग टॉपिक्स

फरीदाबाद के CBSE स्कूल की एक्सपर्ट शैफाली भाटिया ने कहा कि इन टॉपिक्स को कभी भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।


फिजिक्स: मिरर और लेंस रे डायग्राम। ओम का नियम। फ्लेमिंग के नियम। पावर और एनर्जी के फॉर्मूले इत्यादी।

केमिस्ट्री: केमिकल इक्वेशन को बैलेंस करना। रिएक्शन के प्रकार। एसिड और बेस की प्रॉपर्टीज। कार्बन कंपाउंड नोमेनक्लेचर इत्यादी।

बायोलॉजी: जीवन प्रक्रियाओं के डायग्राम, फोटोट्रोपिज्म और पौधों के हार्मोन, फूलों और इंसानों में सेक्सुअल रिप्रोडक्शन, वंशानुक्रम में डोमिनेंट और रिसेसिव लक्षण और इंसानी गतिविधियों के पर्यावरणीय प्रभाव इत्यादी।

सैंपल क्वेश्चन पेपर 

सवाल 1- उस ग्रुप को चुनें जिसमें सभी जीवों में पोषण का तरीका एक जैसा हो?

A. कस्कुटा, यीस्ट, फलियां, जोंक और टेपवर्म

B. कैक्टस, टिक्स, जूं, जोंक और गाय

C. कस्कुटा, टिक्स, जूं, जोंक और टेपवर्म

D. कैक्टस, घास, जूं, शेर और टेपवर्म

सवाल 2- निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प हमारे मांसपेशियों की कोशिकाओं में ऑक्सीजन की कमी होने पर ग्लूकोज के टूटने के बाद बनने वाले उत्पादों को दर्शाता है?

A. इथेनॉल + कार्बन डाइऑक्साइड + एनर्जी

B. लैक्टिक एसिड + एनर्जी

C. लैक्टिक एसिड + कार्बन मोनोऑक्साइड + एनर्जी

D. कार्बन डाइऑक्साइड + वाटर + एनर्जी

सवाल 3. निम्नलिखित में से कौन सा कार्य और मस्तिष्क के हिस्से का सही संयोजन है?

A. मुद्रा और संतुलन: सेरेब्रम

B. लार आना: मिडब्रेन में मेडुला

C. भूख: हिंडब्रेन में पोंस

D. ब्लड प्रेशर: हिंडब्रेन में मेडुला

साल 4- एक मरीज़ में ब्लड ग्लूकोज लेवल बहुत ज्यादा था। यह किस कारण हो सकता है?

A. पिट्यूटरी ग्रंथि से ग्रोथ हार्मोन

B. अंडाशय से एस्ट्रोजन

C. पिट्यूटरी ग्रंथि से इंसुलिन

D. अग्न्याशय से इंसुलिन

सवाल 5- निम्नलिखित में से किस मानवीय गतिविधि के कारण नॉन-बायोडिग्रेडेबल पदार्थों में वृद्धि हुई है?

A. ऑर्गेनिक खेती

B. पेड़ लगाने में वृद्धि

C. पैकेजिंग सामग्री के रूप में प्लास्टिक का उपयोग

D. रसोई के कचरे की खाद बनाना

सवाल 6. निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ जब पानी की समान मात्रा में घोला जाता है तो उसका pH मान सबसे अधिक होगा?

A. सल्फ्यूरिक एसिड

B. एसिटिक एसिड

C. मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड

D. सोडियम हाइड्रॉक्साइड

सवाल 7. जब चूने के पानी में अधिक कार्बन डाइऑक्साइड गैस पास की जाती है, तो दूधियापन गायब हो जाता है क्योंकि...

A. पानी में घुलनशील कैल्शियम कार्बोनेट पानी में घुलनशील कैल्शियम बाइकार्बोनेट में बदल जाता है।

B. अघुलनशील कैल्शियम कार्बोनेट पानी में घुलनशील कैल्शियम बाइकार्बोनेट में बदल जाता है।

C. पानी में घुलनशील कैल्शियम कार्बोनेट अघुलनशील कैल्शियम बाइकार्बोनेट में बदल जाता है।

D. अघुलनशील कैल्शियम कार्बोनेट अघुलनशील कैल्शियम बाइकार्बोनेट में बदल जाता है।

सवाल 8- सही विकल्प चुनें जो बताता है कि दिन में आसमान नीला क्यों दिखाई देता है?

A. नीली जैसी छोटी वेवलेंथ दूसरी वेवलेंथ की तुलना में अधिक बिखरती हैं।

B. सभी रंग समान रूप से बिखरते हैं, लेकिन नीला रंग अधिक मजबूत होता है।

C. लंबी वेवलेंथ छोटी वेवलेंथ की तुलना में अधिक बिखरती हैं।

D. वातावरण में नीले कणों के कारण यह रंग होता है।

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Board Exam: 16 जनवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, शिक्षकों के चयन की तैयारी शुरू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।