PM Modi Adampur Airbase | मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, भारत माता की जय की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है। भारत माता की जय बोलने पर दुश्मन कांपने लगते हैं। भारत माता की जय मैदान में भी गुंजती है और मिशन में भी। हमारी फौज न्यूक्लियर धमकी की हवा निकाल देती है। पीएम मोदी ने कहा कि, भारत की धरती को छूएगा उसका विनाश ही नहीं बल्कि महाविनाश होगा। भारत में निर्दोष लोगों की खून बहाने का एक ही अंजाम होगा तबाही।