Rising Bharat Summit 2026 : AI में दमदार है भारत, लेकिन दुनिया तक नहीं पहुंच पा रही पहचान! - स्पिरोस मार्गारिस
मार्गारिस वेंचर्स के संस्थापक स्पिरोस मार्गारिस का मानना है कि भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अपनी ताकत को वैश्विक स्तर पर बेहतर तरीके से पेश करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका केवल उन्नत AI समाधान विकसित करने में ही आगे नहीं है, बल्कि वह अपनी तकनीक और क्षमताओं की प्रभावी मार्केटिंग भी करता है। यही वह क्षेत्र है, जिस पर भारत को अब अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मार्गारिस के अनुसार, भारत में प्रतिभा और तकनीकी क्षमता की कोई कमी नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी उतनी मजबूत पहचान नहीं बन पाई है, जितनी होनी चाहिए। इसलिए भारतीय AI क्षमता को दुनिया के सामने बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना जरूरी है।