Covid Back In Mumbai: मुंबई में एक बार फिर कोरोना वायरस (Covid-19) एच1एन1 (स्वाइन फ्लू), इन्फ्लुएंजा ए और रेस्पिरेटरी सिंशियल वायरस (RSV) के मामलों में एक साथ बढ़ोतरी देखी जा रही है। शहर के बड़े अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में तेज बुखार, शरीर में दर्द, गले और छाती में गंभीर संक्रमण जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से जहां स्वाइन फ्लू के मरीज ज्यादा आ रहे थे। 'न्यूज 18' के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी में अब पिछले एक हफ्ते में कोविड-19 के केस भी अचानक बढ़े हैं।
