Odisha Corruption Case: ओडिशा में खनन विभाग के एक अधिकारी को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि खान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर देबब्रता मोहंती के भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से कुल 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं। नोटों के बंडल कथित तौर पर ट्रॉली बैग में भरकर रखे गए थे। बता दें कि मोहंती को मंगलवार रात विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने आगे बताया कि राज्य की एंटी-करप्शन एजेंसी द्वारा की गई यह अब तक की सबसे बड़ी नकद जब्ती है।
