PM Modi Salutes RSS Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार (15 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की प्रशंसा करने की कांग्रेस की आलोचना को खारिज कर दिया। पार्टी ने कहा कि हिंदुत्ववादी संगठन की विचारधारा आज भारत के लोक विमर्श को आकार दे रही है। BJP के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने याद दिलाया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1963 में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए RSS को आमंत्रित किया था। उन्होंने इसे देशभक्तों का संगठन बताया था।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर, यह उचित है कि प्रधानमंत्री मोदी लाल किले से इसका उल्लेख करें।" मालवीय ने कहा, "आज आरएसएस की विचारधारा भारत के लोक विमर्श को आकार दे रही है, जबकि कांग्रेस न केवल हमारे समय की वास्तविकताओं से, बल्कि नेहरू से भी अलग-थलग है।"
PM मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस संगठन की राष्ट्रसेवा की यात्रा पर देश गर्व करता है। पीएम मोदी यह भी कहा कि आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है और यह प्रेरणा देता रहेगा।
कांग्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आरएसएस की तारीफ करके संवैधानिक और धर्मनिरपेक्ष गणराज्य की भावना का उल्लंघन किया है। विपक्षी पार्टी ने कहा कि आरएसएस को खुश करने की कोशिश की है। आरएसएस की तारीफ करने को लेकर कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने बीजेपी पर निशाना साधा।
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 साल पूरा होने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस संगठन की राष्ट्रसेवा की यात्रा पर देश गर्व करता है। उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है और यह प्रेरणा देता रहेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, "आज से 100 साल पहले एक संगठन का जन्म हुआ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ... । 100 साल की राष्ट्र की सेवा एक बहुत ही गौरवपूर्ण कार्य है। व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य लेकर मां भारती के कल्याण के लिए लाखों स्वयंसेवकों ने अपना जीवन समर्पित किया।"
उनका कहना था, "यह एक प्रकार से दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है। 100 साल का समर्पण का इतिहास है।" PM मोदी ने कहा, "आज लाल किले की प्राचीर से 100 साल की इस राष्ट्रसेवा की यात्रा में योगदान करने वाले सभी स्वयंसेवकों को आदरपूर्वक स्मरण करता हूं।" उन्होंने कहा कि आरएसएस की 100 साल की भव्य, समर्पित यात्रा पर देश गर्व करता है।