मुंबई। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी सारा तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई दी है। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की और दिल की बात लिखी। सचिन का यह मैसेज पिता और बेटी के खास रिलेशनशिप को दिखाता है।

मुंबई। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी सारा तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई दी है। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की और दिल की बात लिखी। सचिन का यह मैसेज पिता और बेटी के खास रिलेशनशिप को दिखाता है।
सचिन ने इंस्टाग्राम पर सारा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "एक समय था जब मैं तुम्हें रास्ता दिखाता था। अब, मुझे यह देखकर खुशी होती है कि तुम खुद कौन सा रास्ता चुनती हो। जन्मदिन मुबारक हो, सारा। ढेर सारा प्यार।"
सारा तेंदुलकर पढ़ाई के साथ-साथ सोशल वर्क से भी जुड़ी हुई हैं। वह सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन (STF) में डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। सचिन ने पहले बताया था कि सारा ने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। फाउंडेशन के जरिए वह स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन की फील्ड में भारत के लोगों को आगे बढ़ाने के काम से जुड़ी हैं।
सारा ने पिछले साल मुंबई में अपनी पिलेट्स एकेडमी शुरू की थी। इससे फिटनेस, हेल्थ और अच्छी लाइफस्टाइल को प्रमोट करने की कोशिश की जा रही है।
OpenAI के साथ भी जुड़े सचिन
सचिन ने हाल ही में OpenAI के साथ जुड़ने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि वह ChatGPT को इस्तेमाल करने के नए तरीके जानना चाहते हैं और अपने एक्सपीरियंस लोगों के साथ शेयर करना चाहते हैं।
सचिन ने बताया कि वह फैमिली के साथ घूमने की प्लानिंग बनाने जैसे कामों में भी ChatGPT की मदद लेते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नई चीजें जानना और सीखना हमेशा पसंद है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।