Sambit Patra ने कांग्रेस पर लगाया Pakistan को बचाने का आरोप
#PahalgamAttack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक सुर में आतंकियों और पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहा है। ज्यादातर राजनीतिक दल भी इस वक्त केंद्र सरकार और पीएम मोदी के साथ हैं। हालांकि, इस बीच कांग्रेस ने पीएम मोदी का नाम लिए बगैर एक फोटो अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट की। अब इस पूरे मामले को लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। कहा- "पहलगाम में कश्मीर में आतंकी हमले के बाद कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का असली चेहरा देश के सामने बेनकाब हो रहा है। धीरे-धीरे सच सामने आ रहा है। सर्वदलीय बैठक में कहते हैं कि हम सरकार के साथ हैं लेकिन जिस प्रकार पोस्टर कल कांग्रेस ने ट्वीट किया- सर तन से जुदा वाला पोस्टर, ये घृणित है।