Get App

Shamli Love Jihad: चांदनी कुरैशी के प्यार में मुसलमान बना करोड़पति आयुष मलिक, हिंदू से मुस्लिम बनने पर जाति का क्या होता है? ये कड़े कानूनी नियम जान लीजिए

Shamli Religious Conversion Case: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में आयुष का गैर-कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में यूपी पुलिस ने एक महिला और उसके पिता को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आयुष मलिक (30) के धर्म परिवर्तन के मामले में चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 4:03 PM
Shamli Love Jihad: चांदनी कुरैशी के प्यार में मुसलमान बना करोड़पति आयुष मलिक, हिंदू से मुस्लिम बनने पर जाति का क्या होता है? ये कड़े कानूनी नियम जान लीजिए
Shamli Religious Conversion Case: दवा कारोबारी का बेटा आयुष मलिक अब मोहम्मद अली बन गया है

Shamli Religious Conversion Case: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में करोड़पति आयुष मलिक के कथित जबरन धर्मांतरण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आयुष का गैर-कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में शामली पुलिस ने एक महिला और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन के मामले में चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई आयुष के करोड़पति पिता की शिकायत के आधार पर की गई। आरोप है कि शामली में बड़े दवा करोबारी परिवार के बेटे आयुष को कई साल पहले महिला द्वारा एक सुनियोजित तरह से प्रेम जाल में फंसाया गया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। जिले के दिग्गज दवा कारोबारी का बेटा आयुष मलिक धर्म परिवर्तन के बाद अब मोहम्मद अली बन गया है।

इन धाराओं में केस दर्ज

शामली के पुलिस अधीक्षक (SP) नरेंद्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने एक मौलवी समेत 9 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318 (धोखाधड़ी), 336 (जाली दस्तावेज का उपयोग), 338 (वसीयत एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जालसाजी), 308 (जबरन वसूली), 351 (आपराधिक धमकी) तथा उत्तर प्रदेश गैर-कानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत मामला दर्ज किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें