Sharad Kapoor Jyoti Basu Connection: 90 के दशक और 2000 के शुरुआती सालों में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता शरद कपूर इन दिनों काफी परेशान हैं। फिल्म 'जोश' में सुपरस्टार शाहरुख खान के सामने विलेन 'प्रकाश' का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले शरद कपूर का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में अभिनेता की शारीरिक हालत काफी कमजोर नजर आई, जिसके बाद उनके फैंस ने चिंता जाहिर की। इस बीच उनकी निजी जिंदगी और पत्नी कोयल बसु को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। आखिर कौन हैं कोयल बसु और उनका पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु से क्या रिश्ता है?
