Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि भारत और बांग्लादेश के बीच 'नाजुक कूटनीतिक और राजनीतिक संबंधों' की वजह से क्रिकेट को नुकसान नहीं होना चाहिए। थरूर की यह टिप्पणी उन हालातों के बीच आई है, जब दोनों देशों के बीच हिंदुओं पर हिंसा की खबरों को लेकर तनाव है और BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को कहा है कि वे बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर करें।
