Get App

जहाज पर लाइबेरिया का झंडा और भारतीय कप्तान, होर्मुज स्ट्रेट से गुजर कर भारत पहुंचा 1,35,335 मीट्रिक टन तेल

Shenlong Suezmax नाम का यह टैंकर लाइबेरिया का झंडा लगा कर चल रहा है और सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर भारत आया है। यह जहाज हाल ही में खतरनाक माने जा रहे समुद्री रास्ते होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से होकर गुजरा था। इसी रास्ते से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल सप्लाई होता है

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 3:14 PM
जहाज पर लाइबेरिया का झंडा और भारतीय कप्तान, होर्मुज स्ट्रेट से गुजर कर भारत पहुंचा 1,35,335 मीट्रिक टन तेल
Shenlong Suezmax नाम का यह टैंकर लाइबेरिया का झंडा लगा कर चल रहा था

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आने वाला एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया है। यह जहाज उस समय भारत पहुंचा है जब अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान के साथ युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है और समुद्री रास्तों पर खतरा बढ़ गया है।

Shenlong Suezmax नाम का यह टैंकर लाइबेरिया का झंडा लगा कर चल रहा है और सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर भारत आया है। यह जहाज हाल ही में खतरनाक माने जा रहे समुद्री रास्ते होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से होकर गुजरा था। इसी रास्ते से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल सप्लाई होता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज 1 मार्च को सऊदी अरब के बड़े तेल बंदरगाह रस तनुरा से रवाना हुआ था। 8 मार्च को जब यह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था, तब जहाज के क्रू ने कुछ समय के लिए उसका ट्रैकिंग सिस्टम और ट्रांसपोंडर बंद कर दिया था। जहाज के इस तरह “डार्क” होने का मतलब होता है कि वो अपनी लोकेशन छिपा रहा है, ताकि किसी हमले या निगरानी से बचा जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें