Get App

हिमाचल के कसोल में चली गोलियां! पंजाब के टूरिस्टों और स्थानीय लोगों के बीच खूनी झड़प, एक घायल

Kasol Firing: गोली एक स्थानीय युवक के पैर में लगी, जिससे वह दर्द से जमीन पर गिर पड़ा। घटना के वीडियो में घायल युवक होटल की पार्किंग से बाहर निकलता दिखाई देता है, जबकि कुछ पर्यटक उसके पीछे-पीछे चलते नजर आते हैं। बाद में एक स्थानीय व्यक्ति उसे अपनी पीठ पर उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले गया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2026 पर 2:24 PM
हिमाचल के कसोल में चली गोलियां! पंजाब के टूरिस्टों और स्थानीय लोगों के बीच खूनी झड़प, एक घायल
Kasol Firing: हिमाचल के कसोल में चली गोलियां! पंजाब के टूरिस्टों और स्थानीय लोगों के बीच खूनी झड़प, एक घायल

हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल कसोल में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पंजाब से आए कुछ पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान एक युवक ने कथित तौर पर गोली चला दी, जिससे एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया।

यह घटना कुल्लू जिले के ग्रीन वैली होटल में शाम करीब 6 बजे हुई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच बहस शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

गोली एक स्थानीय युवक के पैर में लगी, जिससे वह दर्द से जमीन पर गिर पड़ा। घटना के वीडियो में घायल युवक होटल की पार्किंग से बाहर निकलता दिखाई देता है, जबकि कुछ पर्यटक उसके पीछे-पीछे चलते नजर आते हैं। बाद में एक स्थानीय व्यक्ति उसे अपनी पीठ पर उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी आरोपी पर्यटक ने दोबारा बंदूक में गोली भरकर फायरिंग करने की कोशिश की। हालांकि, उसके साथ मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें