Get App

Shreyasi Singh: एथलीट, शूटर, विधायक और अब मिनिस्टर... नीतीश कैबिनेट की सबसे युवा मंत्री श्रेयसी सिंह को कितना जानते हैं आप

नीतीश कुमार के साथ बिहार के 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। बिहार की इस नई कैबिनेट में सबसे नया चेहरा श्रेयसी सिंह हैं, जो पहली बार मंत्री बनी हैं। श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्र मंत्री दिवंगत दिग्विजय की सिंह के बेटी हैं और जमुई से दूसरी बार जीत कर विधानसभा पहुंचीं हैं। इसके अलावा उनकी अपनी एक अलग पहचान भी है। श्रेयसी एक एथलीट भी हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Nov 20, 2025 पर 1:19 PM
Shreyasi Singh: एथलीट, शूटर, विधायक और अब मिनिस्टर... नीतीश कैबिनेट की सबसे युवा मंत्री श्रेयसी सिंह को कितना जानते हैं आप
नीतीश कैबिनेट की सबसे युवा मंत्री श्रेयसी सिंह को कितना जानते हैं आप

पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद एक बार फिर सत्ता की कमान नीतीश के हाथों में बरकरार रही। BJP के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने दूसरी बार उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुल मिला कर बिहार के 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। बिहार की इस नई कैबिनेट में सबसे नया चेहरा श्रेयसी सिंह हैं, जो पहली बार मंत्री बनी हैं।

श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्र मंत्री दिवंगत दिग्विजय की सिंह के बेटी हैं और जमुई से दूसरी बार जीत कर विधानसभा पहुंचीं हैं। इसके अलावा उनकी अपनी एक अलग पहचान भी है। श्रेयसी एक एथलीट भी हैं।

खेल और शुरुआती जीवन

श्रेयसी सिंह बिहार की एक युवा मंत्री हैं, जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में जमुई क्षेत्र से दूसरी बार जीत हासिल की और 20 नवंबर 2025 को बिहार सरकार में पहली बार मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। श्रेयसी सिंह एक प्रतिष्ठित शूटर हैं, जिन्होंने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है और वे 2024 के पेरिस ओलंपिक में भी भाग ले चुकी हैं। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें