Get App

भारत का क्या ही मुकाबला कर पाएगा पाकिस्तान! परमाणु हथियारों पर SIPRI की इस रिपोर्ट में खुली Pak की पोल

India Nuclear Warheads: सिपरी के मुताबिक, भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के प्रयास अब केवल पाकिस्तान तक सीमित नहीं हैं। भारत अब तेजी से ऐसी लंबी दूरी की मिसाइलें और घातक हथियार प्रणालियां विकसित कर रहा है, जो पूरे चीन के किसी भी हिस्से को आसानी से निशाना बना सकती हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 11:58 AM
भारत का क्या ही मुकाबला कर पाएगा पाकिस्तान! परमाणु हथियारों पर SIPRI की इस रिपोर्ट में खुली Pak की पोल
भारत सैन्य खर्च और आधुनिक हथियारों की खरीद में भी दुनिया भर में अपना लोहा मनवा रहा है

SIPRI Report 2026: परमाणु हथियारों के मामले में भारत ने पाकिस्तान पर अपनी धाक और मजबूत कर ली है। सिपरी के ताजा अनुमानों के मुताबिक, जनवरी 2026 तक भारत का परमाणु भंडार बढ़कर 190 हो गया है, जबकि पाकिस्तान 170 वारहेड्स पर ही अटका हुआ है। इस लिहाज से भारत अब पाकिस्तान से करीब 20 परमाणु बम आगे चल रहा है। रक्षा बजट और सैन्य आधुनिकीकरण के मामले में भी भारत इस समय वैश्विक मंच पर बड़ी छलांग लगा रहा है। आइए जानते हैं सिपरी की इस नई रिपोर्ट के चौंकाने वाले मायने।

लगातार न्यूक्लियर ताकत बढ़ा रहा भारत

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते परमाणु खतरों और आर्म्स-कंट्रोल फ्रेमवर्क के कमजोर होने के बावजूद, भारत और पाकिस्तान दोनों ने साल 2025 में अपने परमाणु बलों का आधुनिकीकरण जारी रखा।

सिपरी के मुताबिक, नई दिल्ली के आधुनिकीकरण के प्रयास अब केवल पाकिस्तान तक सीमित नहीं हैं। भारत अब तेजी से ऐसी लंबी दूरी की मिसाइलें और घातक हथियार प्रणालियां विकसित कर रहा है, जो पूरे चीन के किसी भी हिस्से को आसानी से निशाना बना सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें