Sonia Gandhi Book: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के तीन दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज तक उस तस्वीर को नहीं देखा है, जिसमें विस्फोट के बाद उनके पति के पार्थिव अवशेष दिखाई देते हैं। सोनिया गांधी ने अपनी नई आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव (Belonging: A Journey of Love)' बताया है कि 21 मई 1991 की रात जब राजीव गांधी की हत्या की खबर आई, तब दिल्ली स्थित 10 जनपथ में किस तरह अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया था। इस दौरान 19 साल की प्रियंका गांधी ने जिस हिम्मत के साथ अपनी मां को संभाला, उसका भी भावुक वर्णन किया गया है।
