Sonia Gandhi vs. Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमुख नीतीश कुमार के 2024 में विपक्षी 'INDIA' गठबंधन से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले NDA में वापस जाने को लेकर कांग्रेस के भीतर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। मंगलवार (29 सितंबर) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में INDIA ब्लॉक से नीतीश कुमार के बाहर निकलने को लेकर अलग-अलग राय सामने आई। सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी को JDU प्रमुख को बाहर नहीं जाने देना चाहिए था। वहीं, इसके विपरित सोनिया गांधी ने कहा कि उनका समय रहते चले जाना ही बेहतर था।
