साउथ दिल्ली के एक जंगल में 18 साल की लड़की की हत्या के सात महीने बाद, पुलिस ने उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है, जिसकी उम्र अब 20 साल के आसपास है। उस पर आरोप है कि उसने लड़की के नाबालिग रहते हुए उसका यौन उत्पीड़न किया था। पिछले नवंबर में लड़की की मौत के बाद उसकी डायरी मिलने पर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड सेक्सुअल ओफेंसिस (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
