Get App

IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर पायलट की गुंडागर्दी, एयर इंडिया एक्सप्रेस के कैप्टन ने पैसेंजर को 'अनपढ़' बोल पीटकर किया लहूलुहान

Air India Express Pilot Assault: अंकित का आरोप लगाया कि पायलट वीरेंद्र सेजवाल अपना आपा खो बैठे और उन पर हमला कर दिया। अंकित ने X पर अपने पोस्ट में बताया है कि, 'पायलट ने मुझ पर हमला किया, जिससे मैं लहूलुहान हो गया, जिससे मेरी 7 साल की बेटी को गहरे सदमे में है'

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 20, 2025 पर 9:13 AM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर पायलट की गुंडागर्दी, एयर इंडिया एक्सप्रेस के कैप्टन ने पैसेंजर को 'अनपढ़' बोल पीटकर किया लहूलुहान
एयरलाइन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पायलट को तुरंत ड्यूटी से हटा दिया है

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। स्पाइसजेट के एक यात्री अंकित दीवान ने आरोप लगाया है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक 'ऑफ-ड्यूटी' पायलट ने उनके साथ न केवल बदतमीजी की, बल्कि उन्हें बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। यह घटना सुरक्षा जांच की कतार में आगे निकलने को लेकर शुरू हुई थी। एयरलाइन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पायलट को तुरंत ड्यूटी से हटा दिया है।

कैसे हुई विवाद की शुरुआत?

अंकित दीवान अपनी पत्नी, 4 महीने के बच्चे और 7 साल की बेटी के साथ यात्रा कर रहे थे। क्योंकि अंकित के पास 4 महीने का बच्चा था, इसलिए स्टाफ ने उन्हें 'स्टाफ/PRM' सुरक्षा कतार का उपयोग करने के लिए कहा। उसी दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस के कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल भी वहां पहुंचे और कतार में आगे निकलने लगे। जब अंकित ने उन्हें टोका, तो पायलट भड़क गया। अंकित के अनुसार, पायलट ने उनसे पूछा कि क्या वह 'अनपढ़' हैं और देख नहीं सकते कि यह स्टाफ की एंट्री है? इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई।

अंकित का आरोप है कि पायलट वीरेंद्र सेजवाल अपना आपा खो बैठे और उन पर हमला कर दिया। अंकित ने X पर अपने पोस्ट में लिखा, 'पायलट ने मुझ पर हमला किया, जिससे मैं लहूलुहान हो गया।' इस घटना ने अंकित की 7 साल की बेटी को गहरे सदमे में डाल दिया है। उसने अपने पिता को बुरी तरह पिटते देखा और वह अब भी डरी हुई है। अंकित ने सवाल उठाया कि क्या ऐसे पायलटों को उड़ान भरने की अनुमति मिलनी चाहिए जो अपना गुस्सा काबू नहीं कर सकते?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें