Get App

MP Stampede: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कलश यात्रा के दौरान भगदड़! महिला की मौत, कई अन्य घायल

MP Stampede: मध्य प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आई है। मंगलवार (10 फरवरी) को ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान भगदड़ मचने से एक 70 साल की महिला की मौत हो गई। जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह भगदड़ 'कलश यात्रा' में भारी भीड़ जुटने की वजह से हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 4:31 PM
MP Stampede: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कलश यात्रा के दौरान भगदड़! महिला की मौत, कई अन्य घायल
MP Stampede: नवग्रह मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मंगलवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया था (फोटो- न्यूज 18)

MP Stampede: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे में मंगलवार (10 फरवरी) को एक धार्मिक आयोजन के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में एक बच्ची समेत सात लोग घायल हो गए हैं। भगदड़ तब हुई जब सुबह के समय मंदिर के उद्घाटन समारोह के तहत आयोजित 'कलश यात्रा' के लिए महिलाओं का एक बड़ा समूह डबरा स्टेडियम के पास इकट्ठा हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि ग्वालियर से करीब 45 किलोमीटर दूर डबरा में पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नरोत्तम मिश्रा द्वारा बनवाए गए नवग्रह मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मंगलवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

ग्वालियर की जिलाधिकारी रुचिका चौहान ने पत्रकारों से कहा कि मंगलवार सुबह डबरा के स्टेडियम में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेने के लिए इकट्ठा हुई थीं। इसी दौरान धक्का-मुक्की होने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में रति साहू (70) की मौत हो गई, जबकि छह महिलाएं और एक बच्ची घायल हो गईं। चौहान के अनुसार, घायलों में से तीन का इलाज ग्वालियर में और चार का डबरा में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल डबरा में स्थिति शांतिपूर्ण है। व्यवस्थाओं पर पूरी नजर रखी जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें