मंदिर में करंट फैलने से मची भगदड़ दो की मौत, 40 लोग घायल
Barabanki Stampede | उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोमवार सुबह अवसनेश्वर महादेव मंदिर में एक बिजली का तार टीन शेड पर गिर गया। तार की चपेट में कई श्रद्धालु आ गए। इसके बाद मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और करीब 19 लोग घायल है। यह हादसा तब हुआ जब सावन के तीसरे सोमवार को दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतार में लगे हुए थे