Get App

Starlink news : एलॉन मस्क की स्टारलिंक जल्द ही भारत में शुरु करेगी सेवाएं, 30 और 31 अक्टूबर को मुंबई में होगी टेस्टिंग

Starlink news : देश की सुरक्षा एजेंसियां कंपनी की सेवाओं की टेस्टिंग करेंगी। एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को मिले लाइसेंस के शर्तों के मुताबिक सेवाएं टेस्ट कराना अनिवार्य है। सुरक्षा एजेंसियों से मंजूरी के बाद सेवाएं शुरू करना संभव होगा। कंपनी ने सरकार से 3 गेटवे लगाने की मंजूरी मांगी है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 29, 2025 पर 2:52 PM
Starlink news : एलॉन मस्क की स्टारलिंक जल्द ही भारत में शुरु करेगी सेवाएं, 30 और 31 अक्टूबर को मुंबई में होगी टेस्टिंग
Starlink news : कंपनी मुंबई, चेन्नई और नोएडा में गेटवे लगा रही है। कंपनी को सरकार से स्पेक्ट्रम नवंबर अंत तक मिलेगा

Starlink news : एलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक जल्द ही भारत में अपनी सेवाओं की शुरुआत कर सकती है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी कल और परसों मुंबई में सुरक्षा एजेंसियों को सेवाओं की टेस्टिंग कराएगी। ज्यादा डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने बताया कि देश में स्टारलिंक की सेवाएं जल्द शुरू हो सकती है। 30 और 31 अक्टूबर को सेवाओं की टेस्टिंग होगी। कंपनी मुंबई में सेवाओं का डेमो देगी।

कंपनी ने सरकार से 3 गेटवे लगाने की मांगी मंजूरी

देश की सुरक्षा एजेंसियां कंपनी की सेवाओं की टेस्टिंग करेंगी। एलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को मिले लाइसेंस के शर्तों के मुताबिक सेवाएं टेस्ट कराना अनिवार्य है। इसी प्रक्रिया के तहत स्टारलिंक अब भारत में अपने नेटवर्क और डेटा ट्रांसमिशन की सेफ्टी टेस्टिंग करवा रही है। सुरक्षा एजेंसियों से मंजूरी के बाद सेवाएं शुरू करना संभव होगा। कंपनी ने सरकार से 3 गेटवे लगाने की मंजूरी मांगी है। कंपनी मुंबई, चेन्नई और नोएडा में गेटवे लगा रही है।

ये गेटवे सैटेलाइट और स्थानीय नेटवर्क के बीच कनेक्टिविटी का काम करेंगे। इन गेटवे के पूरा होने के बाद इंटरनेट सिग्नल की क्वालिटी और स्थिरता में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। कंपनी को सरकार से स्पेक्ट्रम नवंबर अंत तक मिलेगा। उसके बाद स्टारलिंक देश के अलग-अलग हिस्सों में हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत कर सकेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें