Get App

Indigo flights delay: 'शांत रहें, ग्राउंड स्टाफ पर गुस्सा न करें', फ्लाट रद्द होने पर इंडिगो यात्रियों से अभिनेता सोनू सूद की अपील

Indigo flights delay: इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने के और भारत के कई हवाई अड्डों पर मची अफरा-तफरी के बाद अभिनेता सोनू सूद ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया है। जिसमें उन्होंने यात्रियों से "शांत" रहने और एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ को "निशाना" न बनाने की अपील की है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 06, 2025 पर 1:30 PM
Indigo flights delay: 'शांत रहें, ग्राउंड स्टाफ पर गुस्सा न करें', फ्लाट रद्द होने पर इंडिगो यात्रियों से अभिनेता सोनू सूद की अपील
'शांत रहें, ग्राउंड स्टाफ पर गुस्सा न करें', फ्लाट रद्द होने पर इंडिगो यात्रियों से अभिनेता सोनू सूद की अपील

Indigo flights delay: इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद्द होने के बाद से यात्रियों में काफी आक्रोश है। पिछले कुछ दिनों में, कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें गुस्साए यात्री एयरलाइन स्टाफ से भिड़ते और अपनी उड़ानों के शेड्यूल के बारे में स्पष्ट जानकारी मांगते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इन घटनाओं पर अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की प्रतिक्रिया सामने आई है। जिस पर उन्होंने यात्रियों से "शांत" रहने और एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ को "निशाना" न बनाने की अपील की है।

शनिवार को सोनू सूद ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया,जिसमें उन यात्रियों के व्यवहार की निंदा की गई जो एयरलाइन कर्मचारियों पर चिल्लाते नजर आए। उन्होंने बताया कि वे लंबी देरी से होने वाली "निराशा" और "दर्द" को समझते हैं, साथ ही उन्होंने लोगों से उन कर्मचारियों के प्रति दयालु होने का आग्रह किया जो उतने ही "असहाय" हैं।

उन्होंने कहा, "दोस्तों, यह वीडियो उन लोगों के लिए एक छोटा सा मैसेज है, जो पिछले 2-3 दिनों से Indigo की उड़ानों में परेशान हो रहे हैं। सोनू ने कहा कि मेरा अपना परिवार भी यात्रा कर रहा था, और उन्हें 4.5-5 घंटे इंतजार करना पड़ा। फिर, आखिरकार उड़ान भरी और अपने गंतव्य तक पहुंची। कई उड़ानें उड़ान नहीं भर पाईं, कई रद्द हो गईं, और कई लोग शादियों में शामिल नहीं हो सके। बैठकें रद्द हो गईं, कार्यक्रम रद्द हो गए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें