Success Story: खेती को अक्सर मौसम, मंडी और लागत के जोखिम से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन सही फसल, वैज्ञानिक तकनीक और बाजार की समझ हो तो यही खेती बड़े कारोबार का रूप ले सकती है। इसकी एक मिसाल हैं करोड़पति किसान रामशरण वर्मा, जो करीब 55 एकड़ में केले की खेती कर हर साल लगभग 1.65 करोड़ रुपए की कमाई कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के 10वी फेल रामशरण ने पढ़ाई छोड़कर आज पारंपरिक खेतों में करोड़ो का टर्नओवर कर रहे हैं।
