Get App

'VVIP विजिट से पहले ऐसी चर्चा आम बात है'; PM मोदी-ट्रंप मुलाकात में 'नो क्वेश्चन' पर सर्जियो गोर को भारत का जवाब

Sergio Gor No Questions Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के दौरान हुई बातचीत के बारे में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के बयान पर नई दिल्ली ने अपनी बात रखी है। भारत का कहना है कि किसी भी VVIP दौरे से पहले नेताओं की मीडिया के साथ बातचीत के तरीके पर चर्चा करना एक आम बात है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 24, 2026 पर 1:09 PM
'VVIP विजिट से पहले ऐसी चर्चा आम बात है'; PM मोदी-ट्रंप मुलाकात में 'नो क्वेश्चन' पर सर्जियो गोर को भारत का जवाब
Sergio Gor No Questions Remark: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुए मुलाकात को लेकर सर्जियो गोर के एक बयान पर बवाल मच गया है

Sergio Gor No Questions Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के दौरान मीडिया के सवालों को लेकर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के बयान पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा है कि किसी भी VVIP दौरे से पहले नेताओं की सार्वजनिक मौजूदगी और मीडिया से बातचीत को लेकर चर्चा करना एक सामान्य प्रक्रिया है। नई दिल्ली ने कहा कि यह किसी नेता के जवाबों को नियंत्रित करने की कोशिश नहीं है।

गोर के बयान पर सरकार के सूत्र की तरफ से साफ किया गया है कि नेताओं की सार्वजनिक उपस्थिति से जुड़ी व्यवस्थाओं पर VVIP दौरे से पहले चर्चा होती है। इसी संदर्भ में भारतीय पक्ष ने ऐसी यात्राओं के लिए अपनी मानक प्रक्रिया अमेरिकी पक्ष के साथ साझा की थी। सूत्रों ने कहा, "किसी भी VVIP विज़िट से पहले नेताओं के पब्लिक में आने के इंतजाम के बारे में बातचीत आम बात है। इस बारे में भारतीय पक्ष ने ऐसे विजिट के लिए अपने स्टैंडर्ड प्रैक्टिस के बारे में बताया।"

सर्जियो गोर ने क्या कहा था?

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा था कि दोनों पक्षों के बीच बैठक के दौरान मीडिया की मौजूदगी और पत्रकारों के सवालों को लेकर पहले से एक समझ बनी थी। गोर के मुताबिक, उन्होंने ट्रंप के साथ बैठक से पहले निजी बातचीत की थी। ट्रंप ने उनसे पूछा था कि भारत किन मुद्दों को उठाना चाहता है और क्या नई दिल्ली की ओर से कोई विशेष अनुरोध है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें