Super El Niño Risk: दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिक एक ऐसी प्राकृतिक आपदा की आहट से सहमे हुए हैं, जिसने 150 साल पहले करोड़ों लोगों की जान ले ली थी। नए शोध और सैटेलाइट डेटा संकेत दे रहे हैं कि प्रशांत महासागर में एक 'सुपर अल नीनो' (Super El Niño) आकार ले रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह 1877-78 के उस भयावह दौर की याद दिला रहा है, जिसने भारत समेत पूरी दुनिया में भीषण अकाल और महामारियों को जन्म दिया था।
