जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने के केंद्र सरकार के फैसले पर जवाब मांगा है। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने सुनवाई के दौरान केंद्र से पूछा कि क्या यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की मौखिक टिप्पणियों के कारण लिया गया था।

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 2:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के केंद्रीय गृह मंत्रालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर गुरुवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा। सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने केंद्र से सवाल किया कि क्या जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से सुप्रीम कोर्ट की मौखिक टिप्पणियों के कारण हटाया गया, या फिर इस जगह की उपयोगिता और प्रदर्शन स्थल के तौर पर इसकी प्रभावशीलता पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया ?

दरअसल, मामला यह है कि हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि जंतर-मंतर की जगह अब विरोध-प्रदर्शनों के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी ग्राउंड (शाहदरा) को चिन्हित किया गया है।

जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें केंद्र सरकार के जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की तय जगह की सूची से हटाने के फैसले को चुनौती दी गई है।


दिल्ली पुलिस और केंद्र के बयान में अंतर

दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को दिल्ली हाई कोर्ट को बताया था कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने का फैसला सुप्रीम कोर्ट के 9 अक्टूबर के आदेश के आधार पर लिया गया था। हालांकि, केंद्र सरकार ने आज इस दावे से इनकार किया।

जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से क्यों हटाया गया?

केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह की सूची से हटाने का फैसला एक समिति की सिफारिश पर लिया गया था।

उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली के बीचों-बीच स्थित जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के लिए सबसे चर्चित जगह है। जुलाई महीने में यहां नीट पेपर लीक को लेकर लगातार कई दिनों तक प्रदर्शन हुआ था। इसके बाद अब वोट चोरी के आरोप को लेकर यहां विपक्ष और सीजेपी प्रदर्शन करने की योजना बना चुके हैं, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें: Mumbai Traffic: खुलने वाला है नया सायन ब्रिज, जानिए किन इलाकों का सफर होगा आसान?

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।