Suvendu Adhikari PA Chandra Murder: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भी वहां हिंसा रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। बुधवार 6 मई को पश्चिम बंगाल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरा राज्य को हिला कर रख दिया है। बुधवार देर रात पश्चिम बंगाल बीजेपी के बड़े नेता सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, चंद्रनाथ को सिर में 3 गोलियां लगीं और उनकी मौत हो गई। इस वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार रात मध्यमग्राम में अंजाम दिया। चंद्रनाथ, सुवेंदु के बहुत करीबी थे. पिछले 5 साल से उनकी हर सियासी गतिविधि की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस हत्याकांड के बाद सूबे का माहौल काफी तनाव पूर्ण हो गया है।
वहीं सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कैसे हुई,इसकी कड़ियां अब धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। चश्मदीद के बयान और हत्या करने के तरीके को देखते हुए पुलिस इस घटना को प्रोफेशनल किलर का काम मान रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे की गई चंद्रनाथ रथ की हत्या
बता दें कि, इस हत्याकांड को तब अंजाम दिया गया जब चंद्रनाथ रथ देर रात अपने घर लौट रहे थे। बुधनार 6 मई को रात 11 से 11.30 के बीच इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। हेलमेट लगाकर आए बाइक सवार बदमाशों ने सबसे पहले चंद्रनाथ की कार को मध्यमग्राम के दोहड़िया के पास रोका। फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. इस फायरिंग में चंद्रनाथ के साथ ही उनके ड्राइवर को भी गोली लगी, जिसका इलाज चल रहा है।
चश्मदीद ने बताया ने खोला पूरा राज
मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की गोली मारकर हत्या किए जाने पर एक चश्मदीद ने बताया, 'जैसे ही चंद्रा की कार मेरी कार के पास से गुजरी, वह अचानक बीच रास्ते में रुक गई और बाइक पर सवार एक व्यक्ति आया। उसने कार के बायीं ओर से गोलीबारी शुरू कर दी। मर्डर के तुरंत बाद वह वहां से भाग निकला। ऐसा लग रहा था कि यह सब पहले से ही प्लान किया गया था।' चश्मदीद ने आगे बताया, 'गोलियां बिल्कुल करीब से चलाई गई थीं। मैंने 2 राउंड गोलियों की आवाज सुनी। यह घटना रात 10.30 बजे से 11 बजे के बीच हुई।
गोली लगने के बाद लाया गया अस्पताल
गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के डायवर्सिटी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हत्या का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है और हमलावरों की तलाश जारी है। हत्या को अंजाम देने के लिए कार ने पहले चंद्रनाथ की गाड़ी को ओवरटेक किया, जिसके बाद बाइक सवार हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की। रथ के सीने में दो गोलियां लगीं है जो उनके दिल के आर-पार हो गई।
वहीं, पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्धार्थ नाथ गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से जिंदा गोलियां और इस्तेमाल किए गए कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उस चार पहिया गाड़ी को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल हमले में किए जाने की आशंका है। डीजीपी के अनुसार, गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट फर्जी लग रही है और उसके साथ छेड़छाड़ किए जाने की संभावना है। मामले की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।