Swan Farming Business: ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अब पारंपरिक खेती के साथ नए-नए कारोबार से अपनी आय बढ़ा रहे हैं। इन्हीं में से एक है मछली और हंस पालन का जॉइंट मॉडल। इस तरीके से किसान एक ही तालाब का उपयोग दो अलग-अलग व्यवसायों के लिए कर रहे हैं। बिहार में मछली के साथ अब हंस पालन गांव के युवाओं के लिए मोटी कमाई का जरिया बन रहा है। दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के शशि रंजन कुमार ठाकुर इस कारोबार से लाखों रुपये कमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हंस का एक अंडा 800 रुपये तक बिका है।
