Tahawwur Rana India Extradition Highlights: मुंबई हमलों का आरोपी और पाकिस्तानी-कनाडाई आतंकी तहव्वुर राणा आखिरकार 17 साल बाद भारत की सरजमीं पहुंच गया है। नई दिल्ली में कदम रखते ही उस पर अब कानूनी शिकंजा कस दिया गया है। राणा को प्रत्यर्पण से बचने की उसकी आखिरी कोशिश भी विफल होने के बाद भारत लाया गया है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जजों ने उसका स्टे लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया था