Get App

लाइव ब्लॉग

Abhishek Gupta MAY 05, 2026 / 8:49 PM IST

Tamil Nadu Election Result Highlights: पहले ही चुनाव में सत्ता तक पहुंचने वाली सियासी 'स्टार्टअप' बनी विजय की पार्टी TVK

Tamil Nadu Election Results Highlights: हाल के वर्षों में शायद सबसे बड़े चुनावी उलटफेर में से एक में प्रसिद्ध तमिल अभिनेता थलापति विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) पार्टी सोमवार (4 मई) को तमिलनाडु में अपनी पहली चुनावी जीत की ओर अग्रसर दिखी। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, टीवीके को 108 सीट पर विजेता घोषित किया गया। तमिलनाडु चुनाव में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र से हार गए हैं

Tamil Nadu Election Result Highlights: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणाम ने पूरे देश को चौंका दिया है। अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) ने जबरदस्त जीत हासिल कर राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विजय के नेतृत्व वाली नवगठित पार्टी TVK ने चुनावी मैदान में अप्रत्याशित प्रदर्शन की है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में टीवीके कु

Tamil Nadu Election Results Live: तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी TVK ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है
Tamil Nadu Election Results Live: तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी TVK ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है
MAY 04, 2026 / 8:49 PM IST

Tamil Nadu Election Result Live: तमिलनाडु चुनाव में TVK के प्रदर्शन से गदगद विजय के पिता

मशहूर तमिल फिल्मकार एस. ए. चंद्रशेखर ने सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपने बेटे और तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के प्रमुख विजय के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विजय जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मतगणना के बीच पीटीआई से बात करते हुए भावुक हुए चंद्रशेखर ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की राजनीतिक यात्रा पर बहुत खुशी और बहुत गर्व है। उन्होंने कहा, "तमिलनाडु के लोग मेरे बेटे से बड़ी उम्मीदें कर रहे हैं। वह इन उम्मीदों को पूरा करेगा। निश्चित रूप से वह करेगा।"

जब उनसे विजय के चुनावी वादों पर जनता की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो चंद्रशेखर ने कहा कि राज्य के लोगों ने टीवीके नेता से काफी उम्मीदें जताई हैं। उन्होंने कहा, "तमिलनाडु के लिए उसके मन में बहुत सारे सपने हैं।" निर्देशक ने कहा कि यह चुनाव टीवीके और द्रमुक के बीच ही था। चंद्रशेखर ने बताया कि विजय ने दो साल पहले राजनीति में आने पर इस स्थिति का अनुमान लगा लिया था।

उन्होंने कहा, "शुरू से ही विजय कहता था कि यह लड़ाई टीवीके और द्रमुक के बीच है। आप परिणाम देखें, तो ऐसा ही हुआ है।" चंद्रशेखर ने जोर देकर कहा कि विजय का सार्वजनिक जीवन में आना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि 20 वर्षों से अधिक समय की योजना का परिणाम था। उन्होंने कहा कि विजय काफी समय से समाज के लिए काम करना चाहते थे। उन्हें लगा कि वर्तमान राजनीतिक माहौल नेतृत्व की कोशिश शुरू करने के लिए बिल्कुल मुफीद है।

    MAY 04, 2026 / 8:37 PM IST

    Tamil Nadu Election Result Live: 'मैं जनता के फैसले को नमन करता हूं'; तमिलनाडु में करारी हार पर बोले स्टालिन

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने एक बयान में कहा, "मैं जनता के फैसले को नमन करता हूं। हमने सुशासन दिया, अपनी उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए वोट मांगे थे। हमने अपनी कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के लिए वोट मांगे।"

      MAY 04, 2026 / 8:17 PM IST

      Tamil Nadu Election Result Live: विजय के ड्राइवर के बेटे ने DMK उम्मीदवार को हराया

      अभिनेता से नेता बने विजय के लंबे समय तक ड्राइवर रहे एवं निजी सहायक राजेंद्रन के 30-वर्षीय बेटे आर. सबरीनाथन चेन्नई के विरुगमपक्कम विधानसभा सीट से जीत गए हैं। उन्होंने DMK उम्मीदवार प्रभाकर राजा को 27,086 वोटों से हराया। आर. सबरीनाथन को 76,092 वोट मिले, जबकि प्रभाकर राजा को 49,006 वोट मिले। राजेंद्रन, विजय के साथ उनकी पहली फिल्म 'नालैया थीरपु' के समय से ही जुड़े हैं। तब से उनके चालक एवं निजी सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबरीनाथन उस वक्त सबसे चर्चित उम्मीदवारों में से एक बनकर उभरे, जब मंच पर भावुक होकर रोने का उनका वीडियो वायरल हो गया। यह घटना तब हुई जब टीवीके की उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम सामने आया था। चेन्नई जिले में स्थित विरुगमपक्कम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पिछले पांच विधानसभा चुनावों में तीन अलग-अलग दलों ने किया है।

        MAY 04, 2026 / 8:04 PM IST

        Tamil Nadu Election Result Live: राहुल गांधी ने तमिलनाडु के सीएम से की बात

        कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैंने थिरु विजय से बात की और TVK के शानदार नतीजों के लिए उन्हें बधाई दी। यह जनादेश युवाओं की बढ़ती आवाज को दर्शाता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और न ही किया जाएगा। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत और समर्थन के लिए मेरा तहे दिल से धन्यवाद। मैं फिर दोहराता हूं कि कांग्रेस पार्टी तमिलनाडु और पुडुचेरी के लोगों की रक्षा और सेवा करना जारी रखेगी।"

          MAY 04, 2026 / 7:52 PM IST

          Tamil Nadu Election Result Live: तमिलनाडु में 'एक्सिस माय इंडिया' का अनुमान सटीक रहा

          चुनाव बाद जारी एग्जिट पोल में से एक प्रमुख चुनावी सर्वे एजेंसी द्वारा तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) को लेकर किया गया आकलन तो पूरी तरह सटीक साबित हुआ। 'एक्सिस माय इंडिया' का अनुमान था कि अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके अपने पहले ही चुनाव में 98 से 120 सीटों के साथ सरकार बनाने के करीब पहुंच सकती है। यह आकलन असल नतीजों में सही साबित हुआ। यह पार्टी फरवरी, 2024 में अस्तित्व में आई थी।

          तमिलनाडु में अधिकतर सर्वेक्षणों ने DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमान जताया था। हालांकि 'एक्सिस माय इंडिया' ने टीवीके के पहले ही चुनाव में बहुमत के करीब पहुंचने का अनुमान लगाया था। उसका आकलन था कि विजय की पार्टी को 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 से 120 सीटें मिल सकती हैं।

          'एक्सिस माय इंडिया' के सर्वेक्षण में कहा गया था कि DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन को 92 से 110 सीटें मिलने तथा अन्नाद्रमुक की अगुवाई वाले NDA को सिर्फ 22 से 32 सीटें हासिल होने का अनुमान है। पीपुल्स पल्स’ ने DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन को 125 से 145 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। उसका अनुमान था कि NDA को 65 से 80 तथा अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को 18 से 24 सीटें मिलेंगी।

          मैट्रिज’ के सर्वेक्षण में कहा गया था कि द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन 122 से 132 सीटों के साथ सत्ता बरकरार रख सकता है तथा AIADMK के नेतृत्व वाले 'NDA को 87 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि टीवीके को 10 से 12 हासिल हो सकती हैं।

            MAY 04, 2026 / 7:39 PM IST

            Tamil Nadu Election Result Live: 'एक बार फिर से कमाल कर दिया...'; बीजेपी मुख्यालय में बोले पीएम मोदी

            BJP मुख्यालय में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-NDA की सरकारे हैं। हमारा मंत्र है, 'नागरिक देवो भव:'। हम जनता की सेवा में जुटे हुए हैं और इसलिए जनता भाजपा पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा कर रही है। जनता साफ देख रही है जहां भाजपा वहां गुड गवर्नेंस, जहां भाजपा वहां विकास। आप बीते 2 साल के ट्रेंड को देखिए। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी, महाराष्ट्र में भाजपा की जोरदार विजय हुई, दिल्ली में अभूतपूर्व जीत हासिल हुई, बिहार में हमें पहले से भी बड़ी जीत मिली।"

              MAY 04, 2026 / 7:32 PM IST

              Tamil Nadu Election Result Live: 'एक बार फिर से कमाल कर दिया...'; बीजेपी मुख्यालय में बोले पीएम मोदी

              पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यलाय पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, "मैं बंगाल की जनता का, असम की जनता का, पुदुचेरी की जनता का, तमिलनाडु और केरलम की जनता का आज आदरपूर्वक नमन करता हूं, मैं उन सबका वंदन करता हूं। मैं आज भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं। भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है, कमल खिला दिया है। आपने नया इतिहास रच दिया है।"

                MAY 04, 2026 / 7:19 PM IST

                Tamil Nadu Election Result Live: पहले ही चुनाव में सत्ता तक पहुंचने वाली सियासी 'स्टार्टअप' बनी TVK

                तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय ने अपनी सियासी पारी के आगाज से न सिर्फ सबको हैरान कर दिया। बल्कि उनकी पार्टी तमिलागा वेट्री कषगम (टीवीके) अपने गठन के दो साल के भीतर ही देश के उन चंद सियासी 'स्टार्टअप' में शामिल हो गई जो अपने पहले ही चुनाव में सत्ता तक पहुंचने में सफल रहे। टीवीके अब आम आदमी पार्टी, असम गण परिषद और तेलुगु देशम पार्टी जैसी पार्टियों की जमात में शामिल हो गयी है जो अपने पहले चुनाव में ही सत्तासीन हो गए।

                आम आदमी पार्टी ने 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी सियासी पारी की शुरुआत की थी और 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में 28 सीटें जीती थीं। इसके बाद कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई थी। वहीं, असम गण परिषद 1985 में अपने गठन के तुरंत बाद सत्ता पर काबिज हुई थी। तेदेपा ने अपने गठन के एक साल बाद 1983 में आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में 201 सीटें जीतकर भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की थी।

                कुछ राजनीतिक दल अपने आगाज के साथ ही कामयाबी के शिखर पर पहुंच गए। लेकिन कई ऐसे दल भी रहे जिन्होंने अस्तित्व में आने के बाद अपने पहले चुनाव में शानदार दस्तक दी। लेकिन सत्ता में आने के लिए इंतजार करना पड़ा। पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की 'जन सुराज पार्टी' चौतरफा चर्चा के बावजूद सफलता हासिल नहीं कर सकी। इसी तरह अभिनेता कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम 2021 को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली।

                  MAY 04, 2026 / 6:59 PM IST

                  Tamil Nadu Election Result Live: तमिलनाडु में प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने विजय को दी बधाई

                  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने TVK प्रमुख और अभिनेता से राजनेता बने विजय को बधाई दी है। पीएम मोदी ने X पर लिखा, "तमिलनाडु के उन मतदाताओं का आभार, जिन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में NDA का समर्थन किया। लोगों की समस्याओं को सुलझाने और उनके जीवन को बेहतर बनाने में हम हमेशा सबसे आगे रहेंगे। TVK को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। केंद्र सरकार तमिलनाडु की प्रगति और वहां के लोगों की भलाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।"

                    MAY 04, 2026 / 6:54 PM IST

                    Tamil Nadu Election TVK Vijay Result Live: तमिलनाडु में प्रचंड जीत के बाद अपने माता-पिता से मिलने पहुंचे विजय

                    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद TVK प्रमुख और अभिनेता से राजनेता बने विजय अपने माता-पिता से मिलने के लिए चेन्नई स्थित अपने आवास पहुंच गए हैं। राज्य की कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर उनकी पार्टी TVK बढ़त बनाए हुए है।

                      MAY 04, 2026 / 6:37 PM IST

                      Tamil Nadu Election Results Live: कौन हैं VS बाबू?, 75 साल के TVK नेता ने तमिलनाडु CM स्टालिन को दी मात

                      तमिलनाडु चुनाव में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में करारी हार का सामना करना पड़ा। DMK प्रमुख स्टालिन उत्तरी चेन्नई के कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के सीनियर नेता वी.एस. बाबू से 8,795 वोटों से हार गए हैं। DMK के पूर्व विधायक 75 साल के वी.एस. बाबू एक ऐसे इलाके में अपनी जीत के कारण सबका ध्यान खींच रहे हैं, जिसे लंबे समय से DMK का गढ़ माना जाता रहा है। बाबू तमिलनाडु विधानसभा के पूर्व सदस्य (MLA) हैं। बाबू इससे पहले पुरासवाल्कम निर्वाचन क्षेत्र से MLA रह चुके हैं। उन्होंने 2006 का विधान सभा चुनाव DMK के सदस्य के तौर पर जीता था। लेकिन फिर बाबू 7 फरवरी, 2026 को विजय की पार्टी TVK में शामिल हो गए। दो दशकों से भी अधिक का अनुभव रखने वाले अनुभवी राजनेता बाबू ने AIADMK के उम्मीदवार को 90,000 से ज़्यादा वोटों से हराकर 2006 से 2011 तक पुरासवाल्कम के विधायक के तौर पर शानदार काम किया।

                        MAY 04, 2026 / 5:59 PM IST

                        Tamil Nadu Election Results Live: टीवीके नेता सेंगोट्टइयन ने गोबिचेट्टीपालयम विधानसभा सीट पर 10वीं बार जीत हासिल की

                        तमिलागा वेत्री कषगम (TVK) के वरिष्ठ नेता केए सेंगोट्टइयन ने सोमवार को तमिलनाडु की गोबिचेट्टीपालयम विधानसभा सीट पर ऐतिहासिक रूप से 10वीं बार जीत हासिल की। क्षेत्र में पहली बार अभिनेता से नेता बने विजय की टीवीके के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सेंगोट्टइयन (78) ने लगभग 71,380 वोट हासिल किए। उन्होंने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के एन नल्लाशिवम को 13,000 से अधिक वोट के अंतर से हराया।

                        यह गोबिचेट्टीपालयम विधानसभा सीट पर सेंगोट्टइयन की लगातार 10वीं जीत है, जो दिखाती है कि 2025 के अंत में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) से अलग होने के बावजूद क्षेत्र पर उनकी मजबूत पकड़ बरकरार है। समर्थकों ने इस जीत को सेंगोट्टइयन के व्यक्तिगत प्रभाव का प्रमाण माना, जो अन्नाद्रमकु से टीवीके में प्रवेश के बावजूद बरकरार रहा।

                          MAY 04, 2026 / 5:41 PM IST

                          Tamil Nadu Election Results Live: विजय की पार्टी TVK ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर, DMK के गढ़ कोलाथुर में CM एमके स्टालिन की करारी हार

                          तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन विधानसभा चुनावों में अपनी सीट कोलाथुर से हार गए हैं। DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन उत्तरी चेन्नई के कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में TVK के वी.एस. बाबू से 8795 वोटों से हार गए हैं।

                            MAY 04, 2026 / 5:31 PM IST

                            Tamil Nadu Election Results Live: DMK के कद्दावर नेता के एन नेहरू ने तिरुचि सीट बरकरार रखी

                            द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के वरिष्ठ नेता और नगरपालिका प्रशासन मंत्री के एन नेहरू तिरुची पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचत घोषित हुए हैं। उन्होंने लगातार तीसरी बार इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कड़ी टक्कर वाले इस चुनाव में नेहरू ने 88,235 वोट हासिल किए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं टीवीके उम्मीदवार के जी राममूर्ति को 4,786 वोटों के अंतर से हराया। हालांकि शुरुआती रुझान में टीवीके के उम्मीदवार ने कुछ समय के लिए बढ़त बनाई थी। लेकिन जैसे-जैसे शहरी क्षेत्रों के वोटों की गिनती हुई, डीएमके के वरिष्ठ नेता ने बढ़त हासिल कर ली।

                              MAY 04, 2026 / 5:10 PM IST

                              Tamil Nadu Election Results Live: 'तमिलनाडु में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकते हैं विजय'; थलापति के पिता का बड़ा बयान

                              तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) संस्थापक एक्टर विजय के पिता चंद्रशेखर ने तमिलनाडु चुनाव परिणाम पर बड़ा बयान देते हुए सोमवार को कहा, "विजय कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकते हैं। अभी तक कांग्रेस ने गलत पार्टी के साथ गठबंधन किया था। हम कांग्रेस के साथ सत्ता बांटने के लिए तैयार हैं।" अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। विजय की पार्टी 110 सीटों पर आगे है।

                                MAY 04, 2026 / 4:33 PM IST

                                Tamil Nadu Election Results Live: 'सनातन का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान...'; तमिलनाडु में DMK की करारी हार पर बोले यूजर्स

                                तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय ने अपनी सियासी पारी के आगाज से न सिर्फ सबको हैरान कर दिया, बल्कि उनकी पार्टी तमिलागा वेट्री कषगम (TVK) अपने गठन के दो साल के भीतर ही देश के उन चंद सियासी 'स्टार्टअप' में शामिल हो गई जो अपने पहले ही चुनाव में सत्ता तक पहुंचने में सफल रहे। उनकी ऐतिहासिक जीत के बाद तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म की तुलना 'डेंगू-मलेरिया' से करने को लेकर काफी आलोचना हुई थी। एक यूजर ने लिखा, "तमिलनाडु में DMK की हार क्लीयर मेसेज है कि सनातन का अपमान.. नहीं सहेगा हिंदुस्तान...।"

                                  MAY 04, 2026 / 4:23 PM IST

                                  Tamil Nadu Election Results Live: तमिलनाडु में महिला उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर

                                  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में अन्नाद्रमुक की लीमा रोज मार्टिन और भाजपा की तमिलिसाई सौंदरराजन सहित हाई-प्रोफाइल महिला उम्मीदवार कड़ी टक्कर का सामना कर रही हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार कई अनुभवी महिला नेता खुद को ऐसे त्रिकोणीय मुकाबलों में पा रही हैं जहां जीत-हार का अंतर बेहद कम है। लालगुडी से चुनाव लड़ रहीं राज्य की सबसे धनी उम्मीदवार लीमा रोज मार्टिन को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है। मतगणना के आठवें दौर की गणना तक वह द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के टी. परिवल्लल से लगभग 5,500 मतों से पीछे हैं।

                                  राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के उम्मीदवार ने इस क्षेत्र में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के पारंपरिक वोट शेयर में काफी सेंध लगाई है। पूर्व राज्यपाल एवं माइलापोर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदराजन फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। इस क्षेत्र में टीवीके उम्मीदवार को अप्रत्याशित बढ़त मिल रही है, जबकि द्रमुक की मौजूदा विधायक दूसरे स्थान पर हैं क्योंकि शहरी मतदाताओं का झुकाव अभिनय के क्षेत्र से राजनीति में आए विजय की नयी पार्टी की ओर नजर आ रहा है।

                                  इसी तरह, कोयंबटूर दक्षिण में मौजूदा विधायक वानती श्रीनिवासन पिछड़ती दिख रही हैं। मतगणना के महत्वपूर्ण आधे दौर की गणना में प्रवेश करने के साथ ही लेटेस्ट रुझान बताते हैं कि वह टीवीके उम्मीदवार से लगभग 2,500 वोट से पीछे हैं। पेरम्बूर में टीवीके प्रमुख विजय का सीधा मुकाबला अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार पोर्कोडी आर्मस्ट्रांग से है जो शुरुआती दौर में आगे थे लेकिन नौवें दौर तक वह तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। विजय ने यहां मजबूत बढ़त बना ली है।

                                  हालांकि, कुछ महिला उम्मीदवारों ने अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी है। जहां उनकी पार्टी की उम्मीदवार अधिकतर क्षेत्रों में संघर्ष कर रही हैं। देसिया मुरपोक्‍कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) प्रमुख प्रेमलता विजयकांत वृधाचलम में 1,212 वोट से आगे हैं। थिरु वी का नगर में DMK के के. एस. रविचंद्रन के खिलाफ टीवीके की एम आर पल्लवी 9,000 से अधिक वोट की बढ़त बनाए हुए हैं। पहली बार चुनाव लड़ रहीं टीवीके की कई महिला उम्मीदवार शहरी इलाकों, विशेषकर चेन्नई और आसपास के जिलों में अनुभवी नेताओं से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

                                    MAY 04, 2026 / 4:19 PM IST

                                    Tamil Nadu Election Results Live: तमिलनाडु में थलापति विजय को समर्थन देगी कांग्रेस?

                                    तमिलनाडु के AICC प्रभारी गिरीश चोडनकर ने कहा, "तमिलनाडु की जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है। खासकर युवाओं और महिलाओं का झुकाव TVK की ओर हुआ है, और यही वजह है कि TVK को इतने बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है। मैंने पहले ही हमारे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल जी और संगठन के महासचिव वेणुगोपाल जी को एक रिपोर्ट सौंप दी है। ये सभी मिलकर तय करेंगे कि तमिलनाडु में आगे क्या करना है।"

                                      MAY 04, 2026 / 3:58 PM IST

                                      Tamil Nadu Election Results Live: तमिलनाडु में थलापति विजय की आंधी में उड़े सीएम एमके स्टालिन! कोलाथुर में करारी हार की आशंका

                                      तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन विधानसभा चुनावों में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के उम्मीदवार से काफी पीछे चल रहे हैं। वह अपनी सीट से करारी हार के कगार पर हैं। वोटों की गिनती के 17 राउंड पूरे होने के बाद DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन उत्तरी चेन्नई के कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में TVK के वी.एस. बाबू से लगभग 7731 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वोटों की गिनती कुल 22 दौर में होगी।

                                        MAY 04, 2026 / 3:30 PM IST

                                        Tamil Nadu Election Results Live: तमिलनाडु में सच हो गई प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी! विजय की जीत के बाद PK का पुराना वीडियो वायरल

                                        तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों की गिनती जारी रहने के दौरान थलापति विजय की पार्टी TVK 103 सीटों पर आगे है। इस बीच, जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसी साल मार्च महीने में उन्होंने टीवीके की जीत की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। उन्होंने जितनी सीटें जीतने का दावा किया था विजय लगभग उसके करीब पहुंच गए हैं। एक तमिल चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रशांत ने कहा कि TVK अकेले लड़कर तमिलनाडु जीत सकती है। उन्होंने कहा, "मेरी समझ और डेटा दोनों यह सुझाते हैं कि अगर विजय अकेले जाते हैं, तो उन्हें तमिलनाडु जीतने का बहुत अच्छा मौका है। 118 सीटें जीतना ही जीत है। यह वीडियो रख लीजिए और जब तमिलनाडु के नतीजे आएंगे तो चला लीजिएगा।" उन्होंने बार-बार जोर देकर कहा कि TVK अकेले 118+ सीटें जीत सकती है।

                                          MAY 04, 2026 / 3:11 PM IST

                                          Tamil Nadu Election Results Live: तमिलनाडु में थलापति विजय की सुनामी! सीएम एमके स्टालिन TVK उम्मीदवार से 7,000 वोट से चल रहे हैं पीछे, उदयनिधि आगे

                                          तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन राज्य विधानसभा चुनावों में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के उम्मीदवार से काफी पीछे चल रहे हैं। वहीं, उनके बेटे और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन बहुत कम अंतर से आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती के 15 राउंड पूरे होने के बाद सत्ताधारी DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन उत्तरी चेन्नई के कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में TVK के वी.एस. बाबू से लगभग 7,000 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे थे। वोटों की गिनती कुल 22 दौर में होगी।

                                            MAY 04, 2026 / 2:58 PM IST

                                            Tamil Nadu Election Results Live: 'यह एक बहुत बड़ी जीत है'; तमिलनाडु रिजल्ट पर विजय की बहन का बयान

                                            तमिलनाडु की कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही TVK के बारे में विजय की बहन ने कहा, "वे एक युवा और एनर्जेटिक इंसान हैं। तमिलनाडु में हर कोई उनसे सबसे बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहा है। निश्चित रूप से हमें विश्वास है कि वे सभी में सबसे अच्छा कर सकते हैं। अपनी आखिरी स्पीच में उन्होंने कहा कि लोग मुझ पर इतना विश्वास करते हैं। चुनाव से पहले वे जो बोलते हैं, वह निश्चित रूप से पक्का करेंगे कि वह हो। यह एक बहुत बड़ी जीत है।"

                                              MAY 04, 2026 / 2:40 PM IST

                                              Tamil Nadu Election Results Live: ₹620 करोड़ की दौलत और दर्जनों लग्जरी कारें...कितनी संपत्ति के मालिक हैं थलापति विजय?

                                              तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) पार्टी के संस्थापक थलापति विजय ने 30 मार्च को दाखिल अपने चुनावी हलफनामे में 620 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बताई थी। इसमें करीब 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति शामिल है, जिसमें कई बैंकों में जमा रकम और लग्जरी कारें शामिल हैं। इनमें दो BMW, Toyota Lexus और Vellfire शामिल हैं। साथ ही 220.15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी शामिल है।

                                              तमिलनाडु में उनकी कई अन्य संपत्तियां भी हैं, जिसमें टी नगर के कमर्शियल हब में 7,366 वर्ग फुट की एक संपत्ति शामिल है। इसकी कीमत 35 करोड़ रुपये है। चेन्नई के नीलंकराई इलाके में एक संपत्ति को उनके मुख्य निवास के तौर पर लिस्ट किया गया है, जिसका बिल्ट-अप एरिया 18,000 वर्ग फुट से अधिक है। इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये है। उनकी गैर-कृषि संपत्ति की कीमत 22 करोड़ रुपये है। कुल मिलाकर, उनके पास चार कमर्शियल इमारतें हैं, जिनकी कीमत 82.8 करोड़ रुपये है। जबकि 10 रिहायशी संपत्तियां हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 115 करोड़ रुपये से अधिक है।

                                                MAY 04, 2026 / 2:17 PM IST

                                                Tamil Nadu Election TVK Vijay Result Live: पिता ईसाई और मां हिंदू...आखिर किस धर्म को मानते हैं TVK प्रमुख थलापति विजय?

                                                तमिलनाडु में अभिनय से राजनीति में कदम रखने वाले थलापति विजय के नेतृत्व वाली नवगठित पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) चुनावी मैदान में अप्रत्याशित प्रदर्शन कर रही है। रुझान सही साबित होते हैं तो विजय का तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिग्गज एक्टर किस धर्म को मानते हैं। दरअसल, विजय का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था। उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर ईसाई और मां शोभा चंद्रशेखर हिंदू हैं। कहा जाता है कि विजय ईसाई धर्म को मानते हैं। हालांकि, उनकी परवरिश में दोनों धर्मों का सम्मान और समावेश रहा है। वे धर्म से ऊपर इंसानियत और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को मानते हैं। कई बार उन्हें हिंदू मंदिरों में भी पूजा करते हुए भी देखा गया है। 2 फरवरी 2024 को विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam की स्थापना की।

                                                  MAY 04, 2026 / 1:58 PM IST

                                                  Tamil Nadu Election Results Live: तमिलनाडु में खेला विजय के पिता ने TVK गठबंधन के लिए कांग्रेस को दिया न्योता

                                                  तमिलनाडु की कुल 234 सीटों में से 110 सीटों पर तमिलगा वेत्री कषगम के अभी आगे चलने पर TVK प्रमुख विजय के पिता SA चंद्रशेखर ने बड़ा बयान दिया है। विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने कांग्रेस को TVK के साथ गठबंधन करने पर विचार करने के लिए न्योता दिया है। उनका दावा है कि अभिनेता से राजनेता बने विजय सत्ता शेयर करने के लिए तैयार हैं। अपने बेटे की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि विजय समाज और तमिल लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के साथ उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव पीढ़ियों तक फैला हुआ है।

                                                    MAY 04, 2026 / 1:40 PM IST

                                                    Tamil Nadu Election Results Live: थलापति विजय की सुनामी में उड़े DMK के दिग्गज! कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने लगे कार्यकर्ता

                                                    तमिलनाडु की कुल 234 सीटों में से 110 सीटों पर तमिलगा वेत्री कषगम के अभी आगे चलने के मामले पर TVK प्रमुख विजय के पिता SA चंद्रशेखर को विश्वास है कि उनका बेटा जरूर मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि एक पिता के तौर पर मुझे बहुत गर्व और खुशी है। मेरे बेटे को मेरी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में उसका आत्मविश्वास जबरदस्त रहा है। उसे यह पक्का यकीन है कि वह तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनेगा। मैं उसके इस रवैये की तारीफ करता हूं। एक नेता के तौर पर उसकी हिम्मत यह है कि वह बिना किसी गठबंधन के अपने पैरों पर खड़ा होगा। मुझे लगता है कि यह एक ऐतिहासिक सफलता है, विजय के लिए एक ऐतिहासिक जीत है।

                                                      MAY 04, 2026 / 1:23 PM IST

                                                      Tamil Nadu Election TVK Vijay Result Live: कांग्रेस और DMK के समर्थन से थलापति विजय बनेंगे तमिलनाडु के सीएम? सोशल मीडिया पर बड़ा दावा

                                                      बहुमत के आंकड़े से तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के कुछ पीछे दिखने पर सोशल मीडिया पर कांग्रेस जैसे दलों के संभावित समर्थन की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल कांग्रेस पांच सीट पर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) दो सीट पर और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एक सीट पर आगे है। ये तीनों दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के सहयोगी हैं। वे सभी उसके नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) का हिस्सा हैं।

                                                      सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि अगर टीवीके बहुमत पाने में नाकाम रही, तो कांग्रेस, आईयूएमएल (एक सीट पर आगे), डीएमडीके (दो सीट पर आगे) और वामदल उसे सरकार बनाने में समर्थन दे सकते हैं। हालांकि अभी यह सब अटकलों से अधिक कुछ नहीं है।

                                                      कुछ लोगों का यह भी कहना है कि डॉ. अंबुमणि रामदास के नेतृत्व वाली पीएमके भी समर्थन का हाथ बढ़ा सकती है जो पांच सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विजय की टीवीके 105 सीट पर आगे है। जबकि अन्नाद्रमुक 63 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

                                                        MAY 04, 2026 / 12:59 PM IST

                                                        Tamil Nadu Election TVK Vijay Result Live: 'हम तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे'; थलापति विजय की पार्टी का बड़ा दावा

                                                        तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के राष्ट्रीय प्रवक्ता फेलिक्स गेराल्ड ने विश्वास जताया कि पार्टी तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, क्योंकि चुनाव के अब तक प्राप्त रुझानों में पार्टी को भारी समर्थन मिलता दिख रहा है। गेराल्ड ने कहा कि परिणाम अपेक्षित थे। उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु की जनता ने टीवीके को इसलिए चुना है, क्योंकि वे मौजूदा दलों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता टीवीके पर भरोसा करते हैं और उसे एक विकल्प के रूप में देखते हैं।

                                                          MAY 04, 2026 / 12:39 PM IST

                                                          Tamil Nadu Election Results Live: थलापति विजय की सुनामी में उड़े DMK के दिग्गज! कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने लगे कार्यकर्ता

                                                          तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझानों के अनुसार, पार्टी के तीसरे स्थान पर काफी पीछे रहने से DMK का एक कार्यकर्ता भावुक हो गए। कैमरे के सामने कार्यकर्ता फूट-फूटकर रोने लगे। अब तक के रुझानों के मुताबिक, TVK 106 सीटों पर, AIADMK 62 सीटों पर और DMK 45 सीटों पर आगे चल रही है।

                                                            MAY 04, 2026 / 12:17 PM IST

                                                            Tamil Nadu Election Results Live: TVK कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जश्न

                                                            तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से TVK कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। शुरुआती रुझानों में TVK तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अभिनेता से राजनेता बने विजय के नेतृत्व वाली TVK सोमवार (4 मई) को चुनावी मैदान में अप्रत्याशित प्रदर्शन कर रही है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों की गिनती जारी रहने के दौरान टीवीके 107 सीट पर आगे है।

                                                              MAY 04, 2026 / 11:42 AM IST

                                                              Tamil Nadu Election Results Live: TVK प्रमुख विजय के पिता ने तिरुथानी मुरुगन मंदिर में प्रार्थना किया

                                                              तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के प्रमुख विजय के पिता ने तिरुथानी मुरुगन मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस बीच, विजय के घर में जश्न शुरू हो चुका है। अभिनेता से राजनेता बने विजय के नेतृत्व वाली TVK सोमवार (4 मई) को चुनावी मैदान में अप्रत्याशित प्रदर्शन कर रही है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों की गिनती जारी रहने के दौरान टीवीके 107 सीट पर आगे है।

                                                                MAY 04, 2026 / 11:33 AM IST

                                                                Tamil Nadu Election Results Live: टीवीके ने 108 सीटों पर बढ़त बनाकर DMK को पीछे धकेला,AIADMK 64 सीट पर आगे

                                                                अभिनेता से राजनेता बने विजय के नेतृत्व वाली नवगठित पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) सोमवार (4 मई) को चुनावी मैदान में अप्रत्याशित प्रदर्शन कर रही है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों की गिनती जारी रहने के दौरान टीवीके 101 सीट पर आगे है। विजय की पार्टी ने द्रविड़ दलों DMK और AIADMK को पीछे छोड़ दी है। यहां तक की द्रमुक के शीर्ष नेता एवं मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके बेटे एवं उप मुख्यमंत्री उदयनिधि चेन्नई की अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। द्रमुक 40 सीट पर आगे है।

                                                                एडप्पाडी के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली अन्नाद्रमुक 67 सीट पर आगे है। जबकि उसकी सहयोगी पीएमके सात सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग और टीवी चैनलों की खबरों के अनुसार, स्टालिन समेत 15 मंत्री चुनाव में पिछड़ रहे हैं। कई खबरों के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि भी अपनी मौजूदा चेपॉक-तिर्वुवल्लिकेनी सीट पर पीछे हैं।

                                                                  MAY 04, 2026 / 11:07 AM IST

                                                                  Tamil Nadu Election Results Live: कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन टीवीके के उम्मीदवार वी. एस. बाबू से पीछे

                                                                  निर्वाचन आयोग के अनुसार, कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन टीवीके के उम्मीदवार वी. एस. बाबू से पीछे चल रहे हैं। इतना ही नहीं चेपौकम विधानसभा सीट पर उनके बेटे और डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन भी पीछे चल रहे हैं।

                                                                    MAY 04, 2026 / 10:44 AM IST

                                                                    Tamil Nadu Election Results Live: सनातन धर्म को 'डेंगू-मलेरिया' से तुलना करने वाले उदयनिधि स्टालिन पीछे, विजय की पार्टी आगे

                                                                    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। चेपौकम विधानसभा सीट पर डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन पीछे चल रहे हैं। विजय की पार्टी TVK के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म की तुलना 'डेंगू-मलेरिया' से करने को लेकर काफी आलोचना हुई थी। अब तमिलनाडु में उनकी पार्टी DMK का बुरा हाल है।

                                                                      MAY 04, 2026 / 10:35 AM IST

                                                                      Tamil Nadu Election Results Live: थलापति विजय के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

                                                                      तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के बीच शुरुआती रुझानों में अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) राज्य में सरकार बना सकती है। TVK राज्य में अन्नाद्रमुक और DMK को पीछे छोड़कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। इस बीच, चेन्नई में विजय के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

                                                                        MAY 04, 2026 / 10:08 AM IST

                                                                        Tamil Nadu Election Results Live: चुनाव आयोग के रुझानों में TVK की बड़ी बढ़त, DMK-ADMK के बीच कड़ा मुकाबला

                                                                        तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों ने सबको चौंका दिया है, जहां विजय की पार्टी TVK 50 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे आगे नजर आ रही है। कुल 234 सीटों वाली विधानसभा के इन रुझानों में ADMK 47 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि सत्तारूढ़ DMK फिलहाल 23 सीटों पर सिमटती दिख रही है। अन्य दलों की बात करें तो कांग्रेस (INC) 3, PMK 2, और BJP व DMDK 1-1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। ये आंकड़े राज्य में एक बड़े सियासी उलटफेर की ओर इशारा कर रहे हैं, जिसने चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है।

                                                                          MAY 04, 2026 / 10:01 AM IST

                                                                          Tamil Nadu Election Results Live: तिरुचिरापल्ली (पूर्व) से 'विजय' की बढ़त बरकरार, इन सीटों पर भी TVK आगे

                                                                          भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की वेबसाइट के अनुसार, TVK संस्थापक विजय तिरुचिरापल्ली (ईस्ट) और पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा, मदवरम से एमएल विजयप्रभु, कोलात्तूर से वी. एस. बाबू और तंजावुर से आर. विजयसरवनन भी अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं।

                                                                            MAY 04, 2026 / 9:58 AM IST

                                                                            Tamil Nadu Election Results Live: विजय की TVK ने पार किया 75 का आंकड़ा, DMK पिछड़ी

                                                                            तमिलनाडु चुनाव के शुरुआती रुझानों ने सबको हैरान कर दिया है। सुबह 9:30 बजे तक अभिनेता विजय की पार्टी TVK 75 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की DMK मात्र 51 सीटों पर सिमटती दिख रही है, जबकि AIADMK 54 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यही रुझान जारी रहे, तो विजय राज्य के अगले मुख्य विपक्षी दल या सत्ता के मुख्य केंद्र के रूप में उभरेंगे।

                                                                              MAY 04, 2026 / 9:55 AM IST

                                                                              Tamil Nadu Election Results Live: विजय के हाथ में सत्ता की चाबी? TVK की सफलता के पीछे युवा और महिलाएं

                                                                              राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, TVK का शानदार प्रदर्शन यह साबित करता है कि तमिलनाडु के मतदाता आज भी फिल्मी सितारों को राजनेता के रूप में पसंद करते हैं। विजय ने अपनी पहली ही चुनावी जंग में राज्य के युवाओं और महिला वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाई है, जिससे DMK और AIADMK दोनों के वोट शेयर में गिरावट आई है। Axis My India की भविष्यवाणी (98-120 सीटें) अब हकीकत के करीब दिख रही है।