Get App

Tamil Nadu Election: तिराहे पर विजय, लेकिन इन तीन रास्तों से बना सकते हैं सरकार

Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कम से कम 118 सीटें चाहिए। ऐसा लगता है कि विजय की टीवीके इस संख्या से थोड़ी दूर रह सकती है। ऐसा होने पर विजय के लिए सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2026 पर 2:26 PM
Tamil Nadu Election: तिराहे पर विजय, लेकिन इन तीन रास्तों से बना सकते हैं सरकार
234 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु में टीवीके 110-112 सीटों पर आगे चल रही है।

Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के नतीजों में विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। इसके बावजूद पार्टी स्पष्ट बहुमत से दूर रह सकती है। 234 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु में टीवीके 110-112 सीटों पर आगे चल रही है। एआईएडीएमके गठबंधन 68 सीटों पर आगे है, जबकि डीएमके करीब 55 सीटों पर आगे चल रही है।

तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कम से कम 118 सीटें चाहिए। ऐसा लगता है कि विजय की टीवीके इस संख्या से थोड़ी दूर रह सकती है। ऐसा होने पर विजय के लिए सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा। सीएनएन-न्यूज18 के मुताबिक, विजय के लिए आगे तीन तरह की स्थितियां उभर रही हैं।

1. छोटे दलों का सहयोग

पहले विकल्प के तहत विजय छोटे दलों से संपर्क कर सकते हैं। इनमें कांग्रेस, पीएमके, सीपीआई और वीसीके शामिल हैं। इससे विजय के हाथ में पूरी तरह से सरकार की चाबी बनी रहेगी। साथ ही वह खुद को राज्य में डीएमके और एआईडीएमके के विकल्प के रूप में पेश कर सकेंगे। हाालांकि, इस विकल्प में उन्हें छोटे दलों की बड़ी मांगों से निपटना पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें