Get App

तमिलनाडु: विजय का मुख्यमंत्री बनना तय? CPI और VCK TVK को समर्थन देने को तैयार

Tamil Nadu Government Formation: विजय आज शुक्रवार शाम को एक बार फिर राज्यपाल से मुलाकात करने वाले हैं, जहां वे नए समर्थन पत्रों के साथ सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। उन्हें राज्य ने शाम 4.30 बजे मिलने का समय भी दे दिया है

Shubham Sharmaअपडेटेड May 08, 2026 पर 4:10 PM
तमिलनाडु: विजय का मुख्यमंत्री बनना तय? CPI और VCK TVK को समर्थन देने को तैयार
Tamil Nadu Government Formation: विजय का मुख्यमंत्री बनना तय? CPI और VCK TVK को समर्थन देने को तैयार

तमिलनाडु की राजनीति इस समय अपने सबसे रोमांचक दौर से गुजर रही है। अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टी कझगम (TVK) सरकार बनाने के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) और विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) जल्द ही विजय को अपना समर्थन देने का औपचारिक एलान कर सकती हैं। विजय ने भी तीसरी बार राज्यपाल से मिलने और सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए समय मांगा है।

राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है कि CPI और VCK के शीर्ष नेता एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। गुरुवार को VCK नेता थोल थिरुमावलवन और वामपंथी नेताओं ने राज्यपाल आरवी अर्लेकर की इस बात के लिए आलोचना की थी कि उन्होंने सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद विजय को सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया। थिरुमावलवन ने पुष्टि की है कि उन्हें विजय का पत्र मिला और उनका फोन भी आया, जिसमें सरकार गठन में समर्थन मांगा गया है।

नंबर गेम: बहुमत के कितने करीब हैं विजय?

विजय की पार्टी ने 108 सीटें जीती हैं। हालांकि, दो सीटों (पेरम्बूर और तिरुची ईस्ट) से चुनाव जीतने के कारण विजय को एक सीट छोड़नी होगी, जिससे प्रभावी संख्या 107 रह जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें