Get App

TamilNadu Mid-Day Meal: तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में अब चिकन बिरयानी खाएंगे छात्र, विजय सरकार कर रही विचार

TamilNadu Mid-Day Meal: टीचर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने तमिलनाडु सरकार से मौजूदा मिड-डे मील स्कीम के तहत परोसे जाने वाले चावल की क्वालिटी बेहतर करने और छात्रों के लिए स्कूल के खाने को ज्यादा पौष्टिक और आकर्षक बनाने के लिए हफ्ते में एक बार चिकन बिरयानी देने की मांग की है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 29, 2026 पर 4:10 PM
TamilNadu Mid-Day Meal: तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में अब चिकन बिरयानी खाएंगे छात्र, विजय सरकार कर रही विचार
TamilNadu Mid-Day Meal: तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में जल्द ही मिड-डे मील स्कीम के तहत चिकन बिरयानी परोसा जाएगा

TamilNadu Mid-Day Meal: तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को जल्द ही मिड-डे मील स्कीम के तहत सप्ताह में एक दिन चिकन बिरयानी परोसी जा सकती है। तमिलनाडु सरकार इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री ए. राजमोहन ने बताया कि यह सुझाव तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के समक्ष रखा जा चुका है। फिलहाल विजय सरकार इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर रही है। इसके अलावा टीचर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी तमिलनाडु सरकार से मौजूदा मिड-डे मील स्कीम के तहत परोसे जाने वाले चावल की क्वालिटी बेहतर करने और छात्रों के लिए स्कूल के खाने को ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए हफ्ते में एक बार चिकन बिरयानी देने की मांग की है।

'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रस्ताव मंगलवार 28 जुलाई को आयोजित एक परामर्श बैठक के दौरान सामने आया। इसमें राज्यभर के 80 से अधिक टीचर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यह बैठक 5 अगस्त को पेश होने वाले तमिलनाडु बजट से पहले आयोजित की गई थी। ताकि शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सरकार को सुझाव दिए जा सकें।

लोग क्यों कर रहे हैं ये मांग?

बैठक में टीचर एसोसिएशन ने मांग की है कि वर्तमान मिड-डे मील योजना के तहत छात्रों को दिए जाने वाले चावल की गुणवत्ता में सुधार किया जाए। साथ ही, हफ्ते में एक दिन चिकन बिरयानी को खाने में शामिल किया जाए, ताकि बच्चों को अधिक पौष्टिक और आकर्षक भोजन मिल सके तथा स्कूलों में उनकी उपस्थिति भी बढ़े।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें