Get App

Faridabad Murder: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में चलीं 15-16 गोलियां, सिंगापुर से भांजे की शादी में आए पूर्व टेक महिंद्रा के एशिया हेड की हत्या

Faridabad Murder: हरियाणा के फरीदाबाद में पड़ोसी के साथ पार्किंग को लेकर हुए खौफनाक विवाद के बाद टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया-प्रशांत हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान मोहन शर्मा के रूप में हुई है। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से 9 गोलियां धनखड़ को लगीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 07, 2026 पर 6:49 PM
Faridabad Murder: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में चलीं 15-16 गोलियां, सिंगापुर से भांजे की शादी में आए पूर्व टेक महिंद्रा के एशिया हेड की हत्या
Faridabad Murder: फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी मोहन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है

Paramjeet Dhankhar Murder: धनतेरस की रात हरियाणा के फरीदाबाद में पड़ोसियों के बीच पार्किंग को लेकर हुआ विवाद जानलेवा साबित हो गया। एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से 15-16 राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें उसके पड़ोसी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक परमजीत धनखड़ को 9 गोलियां लगीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परमजीत धनखड़ टेक महिंद्रा के एशिया-पैसिफिक हेड (Former Tech Mahindra Asia-Pacific head) रह चुके हैं। वह अभी सिंगापुर में एक आईटी कंपनी में काम कर रहे थे।

9 गोली लगी

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शुक्रवार 6 नवंबर की रात अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से परमजीत धनखड़ पर करीब 15 गोलियां चलाईं, जिनमें से 9 उन्हें लगीं। परमजीत धनखड़ (Paramjeet Dhankhar) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, धनखड़ का परिवार सेक्टर 21सी स्थित एक इमारत की पहली मंजिल पर रहता है। जबकि आरोपी मोनू शर्मा उसी इमारत की तीसरी मंजिल पर रहता है।

पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें