Telangana Maoists Surrender: तेलंगाना के डीजीपी बी शिवधर रेड्डी ने बताया कि इस वर्ष राज्य में कुल 509 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 24 स्थानीय माओवादी हैं, जबकि 483 माओवादी पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से हैं। डीजीपी ने कहा, "तेलंगाना में अभी भी 53 सक्रिय माओवादी हैं। हम उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन्हें शांतिपूर्ण आत्मसमर्पण की नीति का प्रस्ताव दे रहे हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से भी एक-एक माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है।
