कठुआ जिले के बिलावर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। बता दें कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने कठुआ जिले के बिलावर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
