Delhi Weather Today: दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी के एक और दौर के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में राजधानी में उच्च तापमान और असहनीय मौसम की भविष्यवाणी की है। 14 मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। IMD के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
