23 और 26 जनवरी को इन 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद, DMRC ने किया ऐलान

Delhi Metro January 2026: गणतंत्र दिवस की तैयारियों को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिसको देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 23 और 26 जनवरी 2026 को सुबह 3 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक 6 मेट्रो स्टेशनों के चुनिंदा गेट को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया है।

अपडेटेड Jan 23, 2026 पर 9:29 AM
Story continues below Advertisement
23 और 26 जनवरी को इन 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद, DMRC ने किया ऐलान

Delhi Metro January 2026: गणतंत्र दिवस की तैयारियों को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिसको देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 23 और 26 जनवरी 2026 को सुबह 3 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक 6 मेट्रो स्टेशनों के चुनिंदा गेट को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया है।

DMRC की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सुरक्षा कारणों के चलते इन स्टेशनों पर सुबह 3 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा, 27 जनवरी तक सभी दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा जांच की जाएगी। इसमें कड़ी तलाशी, सामान की स्क्रीनिंग और एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ाना शामिल है। इसके चलते यात्रियों को सुरक्षा जांच में ज्यादा समय लग सकता है।

कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन हैं शामिल?

दिल्ली मेट्रो ने बताया कि जिन स्टेशनों पर गेट बंद रहेंगे उनमें सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, उद्योग भवन, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और ITO मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन के गेट नंबर 3 और 4, उद्योग भवन का गेट नंबर 1, लाल किला और जामा मस्जिद के गेट नंबर 3 और 4, दिल्ली गेट के गेट नंबर 1, 4 और 5 और ITO स्टेशन के गेट नंबर 3, 4 और 6 बंद रहेंगे।

सुरक्षा एंजेंसिया सतर्क

वहीं, गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सुरक्षा एजेंसिया ने एक बड़ी चेतावनी जारी करते हुए बताया कि दुश्मन अब हमला करने के लिए नए-नए तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा बल पूरी तरस से सतर्क है, साथ ही किसी भी हमले से निपटने के लिए पूरी तैयार है। खुफिया जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बल अब नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल कर चेकिंग कर रही है, जिससे किसी भी हमले को समय रहते नाकामयाब किया जा सके।

यह भी पढ़ें: UP Diwas 2026: 150 फीट ऊंची वंदे मातरम पेंटिंग बनेगी यूपी दिवस की शान, कई कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।