Ajit Pawar Plane Crash: क्रैश होते ही आग का गोला बना विमान, दो टुकड़ों में टूटा, अजित पवार के विमान हादसे में अब तक क्या सामने आया

Ajit Pawar Plane Crash: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बुधवार सुबह बारामती में विमान दुर्घटना में निधन हो गया। विमान में पवार और उनके सुरक्षाकर्मियों समेत छह लोग सवार थे। यह हादसा लैंडिंग से ठीक पहले हुआ।

अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 11:46 AM
Story continues below Advertisement
क्रैश होते ही आग का गोला बना विमान, दो टुकड़ों में टूटा, अजित पवार के विमान हादसे में अब तक क्या सामने आया

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र से आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बुधवार सुबह बारामती में विमान दुर्घटना में निधन हो गया। विमान में पवार और उनके सुरक्षाकर्मियों समेत छह लोग सवार थे। यह हादसा लैंडिंग से ठीक पहले हुआ।

बता दें कि जिला परिषद चुनाव से पहले चार जनसभाओं को संबोधित करने के लिए उपमुख्यमंत्री सुबह मुंबई से अपने गृह नगर बारामती के लिए रवाना हुए थे।

बारामती में अजीत पवार के करीबी सहयोगी किरण गुर्जर ने बताया, "अजीत पवार समेत सभी छह लोगों को मृत पाया गया।"


अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु । अब तक क्या पता चला

  1. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिला परिषद चुनाव से पहले चार जनसभाओं में भाग लेने और उन्हें संबोधित करने के लिए सुबह तड़के अपने मुंबई स्थित घर से पुणे के अपने गृह नगर बारामती के लिए रवाना हुए थे।
  2. अजित पवार का विमान, जो Learjet 45 (VT-SSK) था, सुबह 8:48 बजे बारामती एयरपोर्ट के रनवे 11 के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान में तुरंत आग लग गई, जिसमें कोई भी जीवित नहीं बचा।
  3. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पुष्टि की है कि विमान में NCP नेता, उनके दो सुरक्षाकर्मी और दो चालक दल के सदस्य सवार थे और इस घटना में उन सभी की मौत हो गई है।
  4. अजीत पवार के करीबी सहयोगी किरण गुर्जर ने भी HT को घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "अजीत पवार समेत सभी छह लोग मृत पाए गए।"

बारामती एयरपोर्ट के प्रबंधक शिवाजी तावरे ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि VT-SSK विमान लैंडिंग का प्रयास कर रहा था और रनवे के किनारे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि यह Learjet 45 45 था और मुंबई से चार्टर किया गया था।

यह भी पढ़ें: "दूध के पैसे बकाया हैं, मेरे पर्स से ले लो", बिहार में महिला टीचर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।